28 C
Mumbai
Wednesday, July 8, 2026
होमदेश दुनियानोएडा में चलेगी 'लंदन वाली पॉड टैक्सी', हर दिन सफर कर सकेंगे...

नोएडा में चलेगी ‘लंदन वाली पॉड टैक्सी’, हर दिन सफर कर सकेंगे इतने यात्री…

प्रोजेक्ट को तैयार करने में 810 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

Google News Follow

Related

यूपी के नोएडा में दुनिया की सबसे लंबे रूट वाली पॉड टैक्सी चलाने की योजना तैयार की गई है। ये नोएडा हवाई अड्डा, सेक्टर-21 और नोएडा अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को जोड़ेगी। भारतीय पोर्ट रेल और रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IPRRCL) की ओर से तैयार एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 14.6 किमी लंबा होगा। उत्तर प्रदेश इंडेक्स, यमुना अथॉरिटी ने भारत के पहले पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इससे पहले अमेरिका में पॉड टैक्सी चल रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 2024 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में 810 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पॉड टैक्सी में हर दिन 37,000 लोग यात्रा कर सकेंगे। एक पॉड टैक्सी में 8 लोग बैठकर और 13 यात्री खड़े होकर सफर कर सकते हैं। इसका संचालन खुद यात्री करते हैं। पॉड टैक्सी में कोई ड्राइवर नहीं होता है।

14.6 किलोमीटर के रूट पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। ये स्टेशन फिल्म सिटी, हैंडीक्राफ्ट पार्क, सेक्टर-29, सेक्टर -32, सेक्टर-33, एमएसएमई पार्क, अपैरल पार्क और टॉय पार्क सहित अन्य जगह शामिल हैं। बता दें कि अब तक दुनियाभर के केवल 18 देशों में पॉड टैक्सी का संचालन किया गया है। हालांकि वर्तमान में बस 5 देशों में यह सेवा चल रही है। वर्तमान में अमेरिका, कोरिया, आबू धाबी, ब्रिटेन और नीदरलैंड में पॉड टैक्सी चल रही हैं।

ये भी देखें 

एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक में भी ‘डबल इंजन’ सरकार के फॉर्मूले को बनाने की अपील

MIG 21 Crash: दो महिलाओं की मौत और एक व्यक्ति घायल, दोनों पायलट सुरक्षित

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें