28 C
Mumbai
Monday, July 20, 2026
होमदेश दुनियालॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया...

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर! 

टॉस जीतने के बाद ब्रूक ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। साकिब महमूद की जगह टंग टीम में वापस आए हैं।"

Google News Follow

Related

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

टॉस जीतने के बाद ब्रूक ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। साकिब महमूद की जगह टंग टीम में वापस आए हैं।”

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम गेंदबाजी का ही फैसला करते। घुटने की चोट के कारण बुमराह नहीं खेल रहे हैं। केएल, प्रिंस और अर्शदीप टीम में आए हैं।”

लॉर्ड्स वनडे के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 मैच जीतकर भारत और इंग्लैंड बराबरी पर हैं। सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था, जबकि इंग्लैंड ने दूसरा मैच 4 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी की थी।

लॉर्ड्स वनडे जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। रोहित सीरीज के पिछले दोनों मैचों में बड़ा स्कोर नहीं कर सके हैं।
वहीं, भारतीय गेंदबाजों के लिए जो रूट को रोकना चुनौती होगी, जो पिछले दोनों मैचों में इंग्लैंड की तरफ से शीर्ष स्कोरर रहे हैं। दूसरे वनडे में रूट ने नाबाद 99 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलायी थी।

निर्णायक मैच से जसप्रीत बुमराह का बाहर रहना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। इस मैच में बुमराह टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होते। उनकी गैरमौजूदगी में युवा गेंदबाजों पर टीम को जीत दिलाने का दारोमदार होगा।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।

 
यह भी पढ़ें-

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,025फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें