27.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाउत्तर प्रदेश में 125 धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर

उत्तर प्रदेश में 125 धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर

Google News Follow

देशभर में लाउडस्पीकर विवाद चरम पर है। इस बीच उत्तर प्रदेश में पुलिस की सख्ती के कारण 125 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटा दिया गया है। वहीं 17,000 पीए सिस्टम की आवाज को कम किया गया है। यह कार्य लोगों ने अपनी मर्जी से किये हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने दी।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि लाउडस्पीकर के बारे में 37344 धर्मगुरुओं बातचीत की गई। जिसके बाद पुलिस ने 125 लाउडस्पीकरों को हटाया गया। 17,000 पीए सिस्टम की आवाज को लोगों ने स्वेच्छा से कम किया। प्रशांत कुमार ने बताया कि सरकार पुलिस प्रशासन ने उच्च न्यायालयों द्वारा दिए गए आदेशों को सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि लगभग  31 हजार जगहों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। 75,000 ईदगाहों और 20,000 मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। जिसे देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि पीएसी की 45 कंपनियां, सीआरपीएफ की सात कंपनियां और स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक सभी धार्मिक स्थलों से अवैध तरह से लगाए गए लाउडस्पीकरों को हटाने को कहा गया।

ये भी पढ़ें 

Sudeep Kicha: डब कर रहे हैं बॉलीवुड वाले, हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं ?

Himachal Pradesh: भाजपा का दांव, हट्टी समुदाय को आदिवासी का दर्जा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें