26 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमक्राईमनामामध्य प्रदेश: इंदौर में पीएनबी बैंक को बम से उड़ाने की मिली...

मध्य प्रदेश: इंदौर में पीएनबी बैंक को बम से उड़ाने की मिली धमकी!

पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में बम से विस्फोट कर नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के कई मामले सामने आ चुके हैं। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाए, मगर कहीं भी बम जैसी वस्तु नहीं मिली। मध्य प्रदेश में हाल के दिनों में यह पहला मामला सामने आया है।

Google News Follow

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बम निरोधक दस्ते सहित पुलिस जवानों ने पूरे परिसर की तलाशी ली, मगर संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के सियागंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। इस सूचना के आधार पर बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम और अधिकारी सहित पुलिस जवान मौके पर पहुंचे।

पूरे बैंक परिसर की तलाशी ली गई, मगर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यह ईमेल वास्तविक तौर पर बैंक को उड़ाने की धमकी थी या किसी व्यक्ति की शरारत थी, इस बात की पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। यह ईमेल किस व्यक्ति ने किया है और कहां से किया गया है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से कोशिश जारी है।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि गुरुवार की सुबह नियंत्रण कक्ष को बैंक के अधिकारियों की ओर से धमकी भरा ईमेल आने की सूचना दी गई थी और इसी सूचना के आधार पर बैंक परिसर की तलाशी का अभियान चलाया गया। इस धमकी के बाद से तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम ने परिसर के अंदर, बाहर के अलावा आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को भले ही कोई संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है, मगर इसके बावजूद पुलिस पूरी तरह सजग है।

बैंक परिसर और बाहर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु के न मिलने से बैंक कर्मियों व पुलिस ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में बम से विस्फोट कर नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के कई मामले सामने आ चुके हैं। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाए, मगर कहीं भी बम जैसी वस्तु नहीं मिली। मध्य प्रदेश में हाल के दिनों में यह पहला मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें-

लूट का जवाब देना होगा, गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं – तरुण चुघ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें