30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनिया​ देश में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान वाला ​प्रदेश है​ ​मध्य प्रदेश

​ देश में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान वाला ​प्रदेश है​ ​मध्य प्रदेश

वन्य जीवों के संरक्षण ​के​ लिए​ प्रदेश के अदंर साल 1974 से ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम लागू है​|​​

Google News Follow

मध्य प्रदेश​ वनों और जीव ​उद्यानों​​ के लिए जाना जाता है​|​​ मध्य प्रदेश देश के अंदर सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यानों वाला राज्य हैं और यहां कुल 12 राष्ट्रीय उद्यान मौजूद हैं​|​​ वहीं वन्य जीवों के संरक्षण ​के​ लिए​ प्रदेश के अदंर साल 1974 से ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम लागू है​|​​ कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान बाघ परियोजना की वजह से सबसे ज्यादा चर्चित और अहम माना जाता है​|​

प्रदेश​ का ​कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है​|​​यह​​ करीब 940 वर्ग किलोमीटर ​क्षेत्रफल​​ में फैला हुआ है​|​साल 1955 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला था​|​​साल 1974 में इसे टाइगर रिजर्व एरिया घोषित किया गया​|​​यहां राज्य के सबसे ज्यादा बाघों के अलावा चीतल, चिंगार, भालू, बारहसिंघा भी मिलते हैं​|बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान​ कटनी जिले में करीब 449 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र​फल​ में बना हुआ है​|​​इसकी स्थापना साल 1968 में हुई थी​|​​

इसी​ तरह ​फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान प्रदेश के डिंडोरी जिले में बना हुआ है​|​​ इसकी स्थापना साल 1968 में की गई थी​|​​ ​यह​​ उद्यान 0.27 वर्ग किलोमीटर में फैला है​|​​​ वही, ​पेंच राष्ट्रीय उद्यान​ छिंदवाड़ा और सिवनी जिले में है​|​​ इसके अलावा ​यह​​ उद्यान महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी फैला हुआ है​|​ यहां सबसे ज्यादा कृष्ण मृग पाये जाते हैं​|​ इसका एक नाम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उद्यान भी है​|​

यह भी पढ़ें –

एक और गवाह का खुलासा: दाऊद भाई-बहनों को भेजता है हर महीने पैसे 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें