​ देश में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान वाला ​प्रदेश है​ ​मध्य प्रदेश

वन्य जीवों के संरक्षण ​के​ लिए​ प्रदेश के अदंर साल 1974 से ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम लागू है​|​​

​ देश में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान वाला ​प्रदेश है​ ​मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेशवनों और जीव उद्यानों​​ के लिए जाना जाता है|​​ मध्य प्रदेश देश के अंदर सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यानों वाला राज्य हैं और यहां कुल 12 राष्ट्रीय उद्यान मौजूद हैं|​​ वहीं वन्य जीवों के संरक्षण के​ लिए​ प्रदेश के अदंर साल 1974 से ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम लागू है|​​ कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान बाघ परियोजना की वजह से सबसे ज्यादा चर्चित और अहम माना जाता है|

प्रदेश​ का ​कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है|​​यह​​ करीब 940 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल​​ में फैला हुआ है|साल 1955 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला था|​​साल 1974 में इसे टाइगर रिजर्व एरिया घोषित किया गया|​​यहां राज्य के सबसे ज्यादा बाघों के अलावा चीतल, चिंगार, भालू, बारहसिंघा भी मिलते हैं|बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यानकटनी जिले में करीब 449 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र​फल​ में बना हुआ है|​​इसकी स्थापना साल 1968 में हुई थी|​​

इसी​ तरह ​फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान प्रदेश के डिंडोरी जिले में बना हुआ है|​​ इसकी स्थापना साल 1968 में की गई थी|​​ यह​​ उद्यान 0.27 वर्ग किलोमीटर में फैला है|​​​ वही, ​पेंच राष्ट्रीय उद्यान छिंदवाड़ा और सिवनी जिले में है|​​ इसके अलावा यह​​ उद्यान महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी फैला हुआ है|यहां सबसे ज्यादा कृष्ण मृग पाये जाते हैं| इसका एक नाम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उद्यान भी है|

यह भी पढ़ें –

एक और गवाह का खुलासा: दाऊद भाई-बहनों को भेजता है हर महीने पैसे 

Exit mobile version