25.7 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियाहिन्दू संगठन के बाद उलेमा बोर्ड 'पठान' पर भड़का, कहा- करो बैन 

हिन्दू संगठन के बाद उलेमा बोर्ड ‘पठान’ पर भड़का, कहा- करो बैन 

मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने फिल्म में इस्लाम को गलत तरीके से प्रचार करने का लगाया आरोप   

Google News Follow

Related

शाहरुख खान की  पठान फिल्म पर विवाद बढ़ता जा रहा है। हिन्दू संगठनों के बाद अब मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने भी इस फिल्म पर आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं बोर्ड ने मुस्लिम समाज को इस को नहीं देखने की अपील की है। बोर्ड ने लोगों से पठान फिल्म का बॉयकॉट करने के साथ ही इस पर प्रतिबंध भी लगाने की मांग की है।

बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा कि इस फिल्म का नाम पठान है और इस फ़िल्म के  हीरो शाहरुख  खान हैं।जिन्हें बड़ी संख्या में लोग देखते हैं। बावजूद इसके हमारे पास कई जगहों से शिकायत और फोन आये हैं। जिसमें लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि इस फिल्म अश्लीलता फैलाई गई है और इस्लाम का गलत प्रचार किया गया है।
उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने  भी इस फिल्म के बायकॉट की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम लोगों से मांग करते है कि इस फिल्म को न देखें। साथ उन्होंने कहा कि इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी इस्लाम को गलत तरीके दिखायेगा तो हम इसका विरोध करेंगे। उन्होंने सेंसर बोर्ड से अपील की कि इस फिल्म को रिलीज न होने दें।
ये भी पढ़ें  

ओपनिंग डे पर ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने की ताबड़तोड़ कमाई

अभिनेत्री वीना कपूर का नहीं हुआ मर्डर, खुद सामने आकर किया खंडन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,121फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें