33 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमदेश दुनियाMahakumbh 2025: ​सुबह आठ बजे तक 55 लाख से अधिक ने किया...

Mahakumbh 2025: ​सुबह आठ बजे तक 55 लाख से अधिक ने किया स्नान!

​ अब तक 15 करोड़ ने लगाई डुबकी| 29 जनवरी - मौनी अमावस्या महाकुंभ 2025 का दूसरा अमृत स्नान है।

Google News Follow

Related

​प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का महास्नान ​29​ जनवरी यानि बुधवार ​होने​ वाला है, लेकिन ​इससे​ पहले ही स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़​ती दिखाई दे रही है। ​प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पवित्र स्नान जारी है, दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में अब तक 15 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं। कल,​ 29 जनवरी – मौनी अमावस्या महाकुंभ 2025 का दूसरा अमृत स्नान है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा ​पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आत्मग्लानि की परंपरा को तोड़ते हुए गर्व के साथ कहा है कि वे हिंदू हैं, ​सनातनी​ हैं और ऋषियों के वंशज हैं, सभी वर्ण भीतर विद्यमान हैं, जो लोग जातियों की बात कर रहे हैं उच्च और निम्न की वे सनातन धर्मी नहीं बल्कि विधर्मी हैं।​​ रामदेव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में आकर​ अपने अंदर छिपे हिंदुत्व को प्रकट किया है। पहले लोग झिझकते थे।

​प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में कल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर होने वाले दूसरे अमृत स्नान से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है।​ कल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ 2025 के दूसरे अ​मृत स्नान से पहले श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचना जारी है। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है।

​प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पवित्र स्नान जारी है, दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में अब तक 15 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं। कल, 29 जनवरी – मौनी अमावस्या महाकुंभ 2025 का दूसरा अमृत स्नान है। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर 10 टोल 27 से 30 जनवरी तक कर मुक्त रहेंगे। इसके अलावा वसंत पंचमी के लिए भी एक फरवरी रात आठ बजे से चार फरवरी रात 7.59 बजे तक तक टोलों पर टैक्स नहीं लगेगा।

यह व्यवस्था कोखराज, नवाबगंज, सोरांव, सहसों, हंडिया, लालानगर, रामनगर घसियारी, उमापुर, मुंगारी, व हररो टोल प्लाजा पर लागू रहेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के मुख्य परियोजना प्रबंधक पंकज मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है।

महाकुंभ में आज सुबह आठ बजे तक 55 लाख से अधिक स्नान कर चुके हैं। अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, सुबह आठ बजे ही कुल 15 करोड़ स्नानार्थियों की संख्या पार हो गई।

​यह भी पढ़ें-

अगले महीने व्हाइट हाउस में होगी पीएम मोदी – राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें