27 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमदेश दुनियामहाकुंभ: श्रद्धालुओं के सैलाब से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, सेना ने संभाली कमान,...

महाकुंभ: श्रद्धालुओं के सैलाब से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, सेना ने संभाली कमान, स्कूल-कॉलेज बंद!

प्रशासन ने मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए सभी तरह के पास रद्द कर दिए हैं| ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अब सेना के जवान सड़कों पर उतर पड़े हैं|

Google News Follow

Related

प्रयागराज महाकुंभ में रविवार की छुट्टी के कारण श्रद्धालुओं सैलाब एक फिर उमड़ता दिखाई दिया| बता दें की महाकुंभ मेले में का अब मात्र 10 दिन शेष रह गए हैं| ऐसे में काफी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं|

बता दें की प्रयागराज में आने वाले सभी रास्तों पर जाम के कारण लोग कई स्थानों पर फंसे हुए हैं| प्रशासन ने मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए सभी तरह के पास रद्द कर दिए हैं| ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अब सेना के जवान सड़कों पर उतर पड़े हैं|

गौरतलब है कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद प्रयागराज में प्रशासन की ओर से काफी सावधानियां बरती जा रही है और पुलिसकर्मी चेन बनाकर भीड़ के आगे चल रहे हैं| इसका मकसद किसी भी प्रकार की भगदड़ को रोकना है| प्रयागराज आने वाले रास्तों के साथ शहर के भीतर भी चौतरफा जाम ट्रैफिक लगने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है|

वही, दूसरी ओर प्रयागराज में भारी भीड़ को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी अब चार दिनों के लिए और बढ़ा दी गयी है| अब 20 फरवरी तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है| इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज और नैनी जंक्शन स्टेशन पर जुटे श्रद्धालुओं के लिए तत्काल इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट की मांग की गयी है|

यह भी पढ़ें-

नयी दिल्ली भगदड़: क्यों मची भगदड़, जांच टीम ने जुटाने शुरू किए सबूत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,131फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें