28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमस्पोर्ट्सवैभव सूर्यवंशी को ब्रायन लारा की तरह संभाला जाए

वैभव सूर्यवंशी को ब्रायन लारा की तरह संभाला जाए

वेस्ट इंडीज के पूर्व आल राउंडर कार्लोस ब्रैथवेट का बयान

Google News Follow

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट ने 15 साल विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को संभालने में सावधानी बरतने की बात कही है। उनका मानना ​​है कि इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्दबाजी में लाने के बजाय धीरे-धीरे मौका दिया जाना चाहिए।

ESPNCRICKINFO के शो में ब्रैथवेट ने कहा, “मैं माफी चाहता हूं, वैभव, लेकिन अगर आप देखें कि वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा को कैसे संभाला, तो वह एक जेनरेशनल टैलेंट थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने से पहले लारा को सिस्टम के अंदर कैसे तैयार किया गया था।

ब्रैथवेट ने बताया कि इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में उतरने से पहले लारा को सिस्टम के अंदर कैसे तैयार किया गया था। “तो वेस्टइंडीज क्रिकेट ने उन्हें विव रिचर्ड्स जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के साथ रखा, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रखा। वह एक अलग समय था जब कई टूर गेम होते थे। लारा ने डेब्यू करने से पहले सीनियर खिलाड़ियों के साथ अपनी स्किल्स डेवलप की थी। इसके बाद उनका करियर कैसा रहा था, यह हम सभी जानते हैं।

ब्रैथवेट ने कहा कि सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू करने से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ रहने और सीखने का मौका दिया जाना चाहिए। वह अपनी उम्र के भी कई युवा क्रिकेटरों से सीख सकते हैं।

घरेलू क्रिकेट, भारत ए, और अंडर-19 टीम के बाद आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी है।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में डेब्यू किया था। उस सीजन जीटी के खिलाफ वैभव ने शतक लगाया था और टी20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। आईपीएल 2026 में वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। सीजन के 8 मैचों में 2 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से वैभव ने 357 रन बना लिए हैं। वैभव ने अपने दोनों अर्धशतक 15-15 गेंदों पर पूरे किए, जबकि शतक के लिए 36 गेंदें लीं। आईपीएल 2025 में वैभव ने 35 गेंदों पर शतक लगाया था।

सूर्यवंशी ने इस सीजन में 32 छक्के और 31 चौके लगाए हैं। 15 साल के इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों के बड़े शॉट लगाए हैं। उनकी बेखौफ अंदाज को देखते हुए ही उन्हें टी20 टीम में जगह दिए जाने की मांग हो रही है।

यह भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या; TMC पार्टी के गुंडों पर आरोप!

बांग्लादेश वायुसेना में टीटीपी की घुसपैठ: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़

मन की बात पीएम मोदी ने बुद्ध के संदेशों की अहमियत बताई, चिली की संस्था के कार्यों को सराहा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें