30 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामासालों पुराने मठ के महंत की चाकू गोदकर की निर्मम हत्या!

सालों पुराने मठ के महंत की चाकू गोदकर की निर्मम हत्या!

कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में चंद्रसाल मठ के महंत की अज्ञात बदमाशों ने हत्या की। बदमाशों ने सोते हुए महंत देवानंद महाराज पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
राजस्थान के कोटा जिले में एक मठ के महंत की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से साधू-संतों में जबरदस्त नाराजगी है और उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से मना कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में चंद्रसाल मठ के महंत की अज्ञात बदमाशों ने हत्या की। बदमाशों ने सोते हुए महंत देवानंद महाराज पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने बताया कि घटना देर रात की है। ग्रामीणों को महंत लहलुहाल हालत में पड़े मिले। उन्हें गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, देवानंद महाराज मायापुरी अखाड़े के महंत थे। वे सवाई माधोपुर जिले के रजवाना के रहने वाले थे। जो पिछले 4 साल से कोटा स्थित चंद्रेसल मठ में रह रहे थे।

कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा ने मीडिया को बताया कि देर रात महंत पर धारदार हथियार से हमला हुआ। अस्पताल में इलाज के दौरान महंत ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टता यह मामला मठ में आपसी विवाद का हो सकता है।

संतों का एक ट्रस्ट बन हुआ है, जिसके नाम पर काफी जमीन भी है। मठ में पदों को लेकर भी आपसी विवाद भी रहा होगा। फिलहाल, हम हर एंगल से घटना की जांच कर रहे हैं।

करीब 11 सौ साल पुराने मठ में हत्या से सभी साधू-संत और हिंदू संगठनों में नाराजगी है, जिन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक शव को मुर्दाघर से नहीं उठाने की बात कही है। एक महंत ने कहा, “मठ में महात्मा का निधन हुआ है। कारण क्या है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हमारी मांग है कि जब तक अपराधी नहीं पकड़े जाते हैं, हम लोग शव को नहीं ले जाएंगे।”

इस दौरान पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। पुलिस को चालान काटने के अलावा कोई काम नहीं सूझता है।

यह भी पढ़ें-

मुंबई के अंधेरी में अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,271फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें