28.2 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमक्राईमनामानौसेना मरीन कमांडो की बड़ी कारवाई: दसियों क्विंटल हशीश बरामद!

नौसेना मरीन कमांडो की बड़ी कारवाई: दसियों क्विंटल हशीश बरामद!

हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में सुरक्षा, स्थिरता और शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नौसेना बहुपक्षीय अभियानों में भागीदारी कर रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Google News Follow

Related

भारतीय नौसेना ने पश्चिमी भारतीय महासागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,500 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश और मरीन कमांडो की अहम भूमिका रही।

जब्त किए गए मादक पदार्थों में 23.86 क्विंटल हशीश और 121 किलोग्राम हेरोइन शामिल हैं। IANS तरकश, जो पश्चिमी नौसैनिक कमान के तहत संचालित होता है, ने 31 मार्च को गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की थी। भारतीय नौसेना के P8I गश्ती विमान ने क्षेत्र में कुछ जहाजों की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

नौसेना ने तस्करी में संलिप्त जहाजों की पहचान करने के लिए व्यापक ऑपरेशन चलाया। आईएनएस तरकश ने संदिग्ध जहाजों को रोकने के लिए रणनीतिक रूप से कार्रवाई शुरू की और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी। इसके तहत पी8आई विमान और मुंबई स्थित समुद्री परिचालन केंद्र के समन्वय से एक संदिग्ध डाउ नौका को रोका गया।

कार्रवाई के दौरान, नौसेना के मरीन कमांडो और विशेषज्ञ बोर्डिंग टीम ने संदिग्ध नौका पर चढ़कर गहन तलाशी ली। इस दौरान विभिन्न सीलबंद पैकेट बरामद हुए, जिनमें बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ छिपाए गए थे। विस्तृत जांच के बाद पुष्टि हुई कि नौका पर कुल 2,500 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ मौजूद थे।

इसके बाद नौसेना ने संदिग्ध नौका को अपने नियंत्रण में ले लिया और चालक दल से पूछताछ कर उनकी कार्यप्रणाली और क्षेत्र में अन्य समान जहाजों की मौजूदगी के बारे में जानकारी हासिल की।

यह बड़ी जब्ती भारतीय नौसेना की दक्षता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो समुद्री तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार सक्रिय है। हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में सुरक्षा, स्थिरता और शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नौसेना बहुपक्षीय अभियानों में भागीदारी कर रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें:

बिहार: राजद अध्यक्ष लालू की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना!

संसद सत्र: केंद्रीय मंत्री ने बताया ‘दुनिया में सबसे ज्यादा वक्फ संपत्ति भारत में’!

जम्मू-कश्मीर​: पाक​ का नापाक इरादा नाकाम,​सेना​ ने दिया मुंहतोड़ जवाब​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें