35 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमक्राईमनामाअफगानिस्तान में नशे पर बड़ा प्रहार, 1,000 एकड़ पोस्त फसल नष्ट!

अफगानिस्तान में नशे पर बड़ा प्रहार, 1,000 एकड़ पोस्त फसल नष्ट!

पिछले कुछ हफ्तों में भी उत्तरी अफगानिस्तान के बागलान, तखार और बदख्शान प्रांतों में सैकड़ों एकड़ पोस्ता की फसल नष्ट की जा चुकी है।

Google News Follow

Related

अफगानिस्तान के समनगान प्रांत में पुलिस ने पिछले दो दिनों में लगभग 1,000 एकड़ पोस्ता फसल नष्ट कर दी है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

सोमवार को सिंहुआ न्यूज एजेंसी ने प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता हशमतुल्लाह रहमानी के हवाले से बताया कि यह अभियान दारा-ए-सुफ पायेन जिले और आसपास के कई गांवों में चलाया गया, जहां बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की गई थी।

रहमानी ने स्पष्ट कहा कि जिन लोगों ने अवैध ड्रग्स का उत्पादन या तस्करी की, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पिछले कुछ हफ्तों में भी उत्तरी अफगानिस्तान के बागलान, तखार और बदख्शान प्रांतों में सैकड़ों एकड़ पोस्ता की फसल नष्ट की जा चुकी है।

10 मई को बागलान प्रांत में लगभग 400 एकड़ नशीली फसलों को नष्ट किया गया।

बाद में एक बयान जारी कर बताया गया कि नशा विरोधी अभियान के तहत प्रांत के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की गई और पोस्ता फसलों को नष्ट किया गया।

वहीं, 2 मई को निमरोज में 55 किलोग्राम मेथामफेटामीन जब्त किया गया था। पिछले महीने 26 अप्रैल को देशभर में 80 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी हुई और हेरोइन, हशीश तथा अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए।

सरकारी बयान में इसे देशव्यापी नशा विरोधी अभियान के लिए जरूरी बताया गया। ये भी कहा गया कि इसके जरिए तस्करों और वितरण नेटवर्क्स को खत्म करने की कोशिश की गई।

उसी महीने 15 अप्रैल को खोस्त प्रांत में 100 किलो से अधिक नशीले पदार्थ सार्वजनिक रूप से जलाए गए थे।

सरकारी बयान में कहा गया है कि देशभर में नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और अवैध मादक पदार्थों के प्रसार को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी को भी अवैध ड्रग्स के उत्पादन या तस्करी की अनुमति नहीं दी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

प्रगति 2026: 12 देशों के सैनिकों ने दिखाई संयुक्त सैन्य ताकत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,469फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें