31.3 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026
होमदेश दुनियाबेटे अर्जुन मेहता ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पूरी की ग्रेजुएशन, जूही चावला...

बेटे अर्जुन मेहता ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पूरी की ग्रेजुएशन, जूही चावला ने शेयर की खुशी!

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और बेटे के लिए लिखा, "कोलंबिया 26 और साथ ही एलीट 'फाई बीटा कप्पा' सोसाइटी में शामिल होने पर ढेर सारी बधाइयां अर्जुन। चलो… अब छुट्टी मनाने का समय आ गया है।"

Google News Follow

Related

अभिनेत्री जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता ने अमेरिका की प्रतिष्ठित कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है। इस खास पल को सेलिब्रेट करते हुए जूही ने सोशल मीडिया पर बेटे के लिए खास पोस्ट किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर बेटे के कॉन्वोकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और बेटे के लिए लिखा, “कोलंबिया 26 और साथ ही एलीट ‘फाई बीटा कप्पा’ सोसाइटी में शामिल होने पर ढेर सारी बधाइयां अर्जुन। चलो… अब छुट्टी मनाने का समय आ गया है।”

जूही द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में जहां पूरा परिवार संग बेटा अर्जुन पारंपरिक ग्रेजुएट गाउन पहने खड़े फ्रेम में साथ नजर आ रहे हैं, दूसरे वीडियो में अर्जुन अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ खुशी से हवा में अपनी कैप उछालते हुए इस खास पल का जश्न मना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी में ‘फाई बीटा कप्पा’ स्नातक (अंडरग्रेजुएट) छात्रों के लिए सर्वोच्च अकादमिक सम्मान सोसायटियों में से एक है। यह संस्था लिबरल आर्ट्स और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को मान्यता देती है। कोलंबिया कॉलेज के सर्वश्रेष्ठ अकादमिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को प्रतिवर्ष ‘स्प्रिंग सीजन’ में एक विशेष समारोह के माध्यम से इस सोसायटी में शामिल किया जाता है।

जूही की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड की तमाम हस्तियां और उनके करीबी दोस्त लगातार कमेंट कर अर्जुन को बधाई दे रहे हैं। हर कोई अर्जुन की इस बड़ी कामयाबी की तारीफ कर रहा है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।

बता दें कि जूही चावला ने साल 1995 में प्रसिद्ध उद्योगपति जय मेहता से शादी की थी। जय मेहता ‘मेहता ग्रुप’ के मालिक/चेयरमैन हैं, और जूही के साथ मिलकर आईपीएल टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ (केकेआर) की सह-मालकिन भी हैं। अभिनेत्री के दो बच्चे हैं, बेटी जान्हवी मेहता और बेटा अर्जुन मेहता।

अभिनेत्री के बेटे ने अपनी स्नातक पूरी कर ली है और उनकी बेटी जान्हवी ने फिल्मों में काम करने के बजाय, वह अपने पिता के बिजनेस साम्राज्य को संभाल रही हैं।

यह भी पढ़ें-

प्रगति 2026: 12 देशों के सैनिकों ने दिखाई संयुक्त सैन्य ताकत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,354फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें