31 C
Mumbai
Tuesday, May 26, 2026
होमदेश दुनियाहोर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स, सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो...

होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स, सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य : बाघेई!

बाघेई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही। अमेरिका-ईरान के समझौते को लेकर चल रही सकारात्मक खबरों के बीच उन्होंने कहा, “हम सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए स्ट्रेट के आस पास स्थित देशों के संपर्क में हैं।”

Google News Follow

Related

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां ईरान टोल नहीं वसूलेगा, लेकिन जो सेवाएं दी जाएंगी उनके लिए “उचित मूल्य” लेना सामान्य बात है।

बाघेई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही। अमेरिका-ईरान के समझौते को लेकर चल रही सकारात्मक खबरों के बीच उन्होंने कहा, “हम सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए स्ट्रेट के आस पास स्थित देशों के संपर्क में हैं।”

संभावित समझौते को लेकर उन्होंने कहा कि अमेरिका की प्रतिबद्धताओं पर “कोई गारंटी नहीं” है और ईरान को किसी भी “धमकी” की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि जो बदलाव हुए हैं उनमें खास बात पाकिस्तान के अलावा अन्य देशों का मध्यस्थता में शामिल होना रहा है, और बातचीत में लेबनान संघर्ष समाप्त करने से जुड़ा एक प्रावधान भी शामिल किया गया है।

ईरानी प्रवक्ता ने यह भी बताया कि फिलहाल अमेरिका–ईरान वार्ता में परमाणु मुद्दे पर चर्चा नहीं हो रही है और ध्यान “संघर्ष समाप्त करने” पर केंद्रित है। बाघेई ने आशंका जताई कि इजरायल इस बातचीत को कमजोर करने की कोशिश कर सकता है।

बाघेई ने ये बात ऐसे समय में की है जब भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत को लेकर आज कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। उनके अनुसार रविवार को दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हो पाया, लेकिन इसे बहुत बड़ी बात नहीं मानना चाहिए।

रूबियो की मानें तो अमेरिका ने ईरान के सामने एक मजबूत प्रस्ताव रखा है। इसमें होर्मुज को खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर तय समय के अंदर गंभीर बातचीत करने की बात शामिल है।

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी पर कांग्रेस हमलावर, राहुल-खड़गे ने सरकार घेरा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,509फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें