28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियामनोज तिवारी: सनातन का प्रचार भाजपा का नहीं, यह हम सभी का...

मनोज तिवारी: सनातन का प्रचार भाजपा का नहीं, यह हम सभी का धर्म है!

Google News Follow

भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने बाबा बागेश्वर को लेकर कहा कि वे किसी चुनावी उद्देश्य से नहीं, बल्कि सनातन धर्म के प्रचार के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सनातन के प्रचार को भाजपा का प्रचार मानता है, तो वह भी इसे अपनाकर अपने पक्ष में प्रचार कर सकता है।

पत्रकारों से बातचीत में तिवारी ने स्पष्ट किया कि राजनीति और सनातन धर्म अलग-अलग हैं। सनातन धर्म सभी जीवों के प्रति दया की भावना रखता है और सभी को साथ लेकर चलने की शिक्षा देता है। उन्होंने बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों की सोच में ही समस्या है और उनके बारे में कुछ कहना बेकार है।

तेजस्वी यादव द्वारा ताड़ी पर प्रतिबंध लगाने की बात पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में एक पार्टी के नेता की छाती 56 इंच की है, जबकि कुछ लोगों की 56 इंच की जीभ है, इसलिए वे जो चाहें, कह सकते हैं।तमिलनाडु में हिंदी विरोध के मुद्दे पर तिवारी ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन एमके स्टालिन के साथ है, जो हिंदी का विरोध कर रहे हैं। अगर तेजस्वी वास्तव में हिंदी का सम्मान करते हैं, तो उन्हें पहले स्टालिन से गठबंधन तोड़ देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

अश्लील जोक्स मामला: असम पुलिस के सामने पेश हुए रणवीर इलाहाबादिया

ताइवान के नाम पर परेशानी भड़काना जापान के लिए मुश्किलों की वजह बन सकता है : चीन

कांग्रेस कार्यालय के किराए और बिजली बिल पर ‘हमरी-तुमरी’, निरुपम के हमले पर वडेट्टीवार का पलटवार!

जेडीयू नेता खालिद अनवर द्वारा औरंगजेब की तारीफ करने पर तिवारी ने इसे देशद्रोह करार देते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली न मनाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि इस देश में हर किसी को अपने धर्म के अनुसार पूजा करने का अधिकार है। यूनिवर्सिटी प्रशासन पर जल्द ही सख्त कार्रवाई होगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका समाधान निकालेंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें