30 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमदेश दुनियाशीर्ष चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए घटा!

शीर्ष चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए घटा!

हफ्ते के दौरान, सेंसेक्स 414.69 अंक या 0.53 प्रतिशत और निफ्टी 178.6 अंक या 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

Google News Follow

Related

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 8 मई को समाप्त हुए हफ्ते में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घट गया है। इस दौरान सरकारी बैंक एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक गिरावट आई है।

हफ्ते के दौरान, सेंसेक्स 414.69 अंक या 0.53 प्रतिशत और निफ्टी 178.6 अंक या 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

एसबीआई के अलावा टीसीएस, एलएंडटी और भारतीय एयरटेल के मार्केटकैप में भी कमी देखने को मिली है। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई है।

एसबीआई के बाजार मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, जो 44,722.34 करोड़ रुपए घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपए रह गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 31,167.1 करोड़ रुपए घटकर 11,18,055.03 करोड़ रुपए हो गया।

टीसीएस का मूल्यांकन 28,456.26 करोड़ रुपए घटकर 8,66,477.69 करोड़ रुपए रह गया, जबकि लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण 5,371.84 करोड़ रुपए घटकर 5,46,621.21 करोड़ रुपए हो गया।

दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 15,425.09 करोड़ रुपए बढ़कर 12,02,699.26 करोड़ रुपए हो गया। बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 11,486.89 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 5,94,610.02 करोड़ रुपए हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 8,763.97 करोड़ रुपए बढ़कर 5,37,562.98 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एलआईसी का मूल्यांकन 2,751.37 करोड़ रुपए बढ़कर 5,07,549.44 करोड़ रुपए हो गया। आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में भी 1,694.61 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे इसका मार्केटकैप 9,06,675.39 करोड़ रुपए हो गया।

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतें शेयर बाजार का रुझान तय करेंगी।

11-15 मई के कारोबारी सत्र में एबॉट इंडिया, अनंतराज, केनरा बैंक, डीबी कॉर्प, जीआर इन्फ्रा, इंडियन होटल, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, यूपीएल, डिक्सन, एमटीएआर टेक, टाटा पावर, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और पीएफसी समेत 400 से ज्यादा कंपनियां वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

यह भी पढ़ें-

शिक्षा मंत्रालय की पहल, देशभर के स्कूलों के लिए ‘भारतीय भाषा समर कैंप’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,108फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें