30.8 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनिया'योग अपनाएं, स्वस्थ रहें' की फॉलोअर मैरी कॉम, योगासन से खुद को...

‘योग अपनाएं, स्वस्थ रहें’ की फॉलोअर मैरी कॉम, योगासन से खुद को रखती हैं फिट!

आयुष मंत्रालय के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए पुराने वीडियो में मैरी कॉम योग के महत्व पर जोर देती नजर आ रही हैं।

Google News Follow

Related

विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही आयुष मंत्रालय योग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्रालय विभिन्न योगासनों की जानकारी, उनके फायदे और सही तरीके से लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक मुक्केबाज मैरी कॉम के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

आयुष मंत्रालय के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए पुराने वीडियो में मैरी कॉम योग के महत्व पर जोर देती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ मंत्रालय ने कैप्शन में लिखा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मैरी कॉम ने सभी से स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग अपनाने की अपील की है।”

वहीं, वीडियो में मैरी कॉम कहती हैं, “मैं प्रतिदिन योग करती हूं। योग ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है। आप भी योग अपनाएं, स्वस्थ, सरल और ऊर्जावान रहें।”

विश्व स्तरीय मुक्केबाज मैरी कॉम का यह संदेश युवाओं और आम लोगों के लिए खास प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि व्यस्त खेल जीवन में भी योग उन्हें संतुलन और अनुशासन बनाए रखने में मदद करता है। चाहे हाई-इंपैक्ट वाले खेल हों या रोजमर्रा की जिंदगी, योग लंबे समय तक स्वस्थ रहने की अमूल्य कुंजी है।

वहीं, आयुष मंत्रालय बताता है कि योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। इससे तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। मंत्रालय मैरी कॉम से पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन, भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी, अनिल कपूर समेत कई हस्तियों, योग गुरुओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के विचार साझा कर चुका है।

21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयुष मंत्रालय का मानना है कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 
यह भी पढ़ें-

कर्नाटक : सीएम सिद्दारमैया ने कांग्रेस सरकार के तीन साल के सफर को सराहा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,351फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें