29.4 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमक्राईमनामा​ईरान के तेहरान की कुख्यात ‘एविन’ जेल में लगी भीषण आग​,​ 8...

​ईरान के तेहरान की कुख्यात ‘एविन’ जेल में लगी भीषण आग​,​ 8 घायल

ईरानी किशोरी महसा अमिनी की मौत के बाद देश में चल रहे विरोध​-प्रदर्शनों के बीच जेल में गोलीबारी और झड़पों की भी खबरें आई हैं। इस जेल में राजनीतिक कैदी, पत्रकार और सरकार विरोधी कार्यकर्ता कैद हैं।

Google News Follow

Related

ईरान के तेहरान की कुख्यात ‘एविन’ जेल में शनिवार रात ​भीषण ​आग लग गई। ईरानी किशोरी महसा अमिनी की मौत के बाद देश में चल रहे विरोध​-प्रदर्शनों के बीच जेल में गोलीबारी और झड़पों की भी खबरें आई हैं। इस जेल में राजनीतिक कैदी, पत्रकार और सरकार विरोधी कार्यकर्ता कैद हैं। ईरान के हिजाब विरोधी आंदोलन में गिरफ्तार नागरिकों को भी इसी जेल में रखा गया है|​ ​ईरानी पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने जेल में आग की घटना का वीडियो ट्विटर पर साझा किया।
​​स्थानीय समाचार के अनुसार इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। इस बीच अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस जेल में हुई मुठभेड़ का संबंध हिजाब विरोधी आंदोलन से है या नहीं। अमेरिकी प्रशासन ने इस जेल में बंद अमेरिकी कैदियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। प्रशासन ने जानकारी दी है कि जेल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है|

महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में हिजाब विरोधी आंदोलन तेज हो गया है। अमिनी को कल्चरल प्रोटेक्शन पुलिस ने हिजाब को लेकर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था|​​ गिरफ्तारी के बाद हालत बिगड़ने पर महसा की अस्पताल में मौत हो गई।
ईरान में महिलाओं ने अमीन की जान लेने वाले कट्टरपंथी सांस्कृतिक रक्षकों का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आए हैं।​ ​ईरानी पत्रकार और कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद द्वारा महिलाओं के बाल काटने के वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद विरोध तेज हो गया है।
 
यह भी पढ़ें-

राज ठाकरे ​​​को आश्वस्त करने से​ देवेंद्र फडणवीस ​का​ इनकार !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,111फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें