29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाइराक में हाइपरमार्केट में भीषण आग, 50 की मौत​!

इराक में हाइपरमार्केट में भीषण आग, 50 की मौत​!

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लापता लोगों की तलाश जारी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

Google News Follow
इराक के वासित प्रांत में एक हाइपरमार्केट में भीषण आग लगने से लगभग 50 लोगों की मौत हो गई। वासित के गवर्नर ने गुरुवार को यह जानकारी दी।​ वासित के गवर्नर मोहम्मद जमील अल-मायाही ने मध्य कुत में हुई दुखद आग की घटना के बाद तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
यह घटना उस वक्त की है जब लोग खाना खा रहे थे और खरीदारी कर रहे थे। इस हादसे में बच्चों समेत लगभग 50 लोगों की मौत हो गई।​ अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लापता लोगों की तलाश जारी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

राज्य की इराकी गवर्नर अल-मायाही ने दुख जताते हुए कहा, “हम अपने कई बेटे-बेटियों के खोने का शोक मना रहे हैं। यह कुत शहर और पूरे वासित प्रांत के लोगों के लिए बहुत बड़ी त्रासदी है।”

उन्होंने इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि इमारत और मॉल मालिकों के साथ-साथ अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि प्रारंभिक जांच के नतीजे 48 घंटों के भीतर सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

गवर्नर ने कहा कि हम इस घटना के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार लोगों के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेंगे।​ वासित पुलिस कमांड ने कॉर्निश हाइपरमार्केट में लगी आग से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा इकाइयों को पूरी तरह तैनात रहने को कहा है।

गवर्नर अल-मायाही ने बचाव कार्यों की निगरानी की, जबकि आपातकालीन टीमें पांच मंजिला इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए काम कर रही थीं।​ वासित गवर्नरेट कार्यालय के अनुसार, सिविल डिफेंस की टीमों ने आग लगी इमारत की ऊपरी मंजिलों पर पहुंचकर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिनमें इमारत में लगी आग की लपटें दिख रही हैं और फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।​ अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।​ 

 
यह भी पढ़ें-

महिला आरक्षण से फ्री बिजली तक, नीतीश ने 17 दिन में लिए 10 फैसले!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें