28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामा... तो कुर्क होगी माफिया मुख्तार अंसारी की संपत्ति

… तो कुर्क होगी माफिया मुख्तार अंसारी की संपत्ति

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की संपत्ति को सरकार कुर्क कर सकती है। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटा और दो सालों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मऊ के एसपी ने मुख्तार अंसारी को चेतावनी दी है कि अगर आरोपी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

बता दें कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अब इसी मामले में मऊ के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय एक वीडियो जारी किया है। जिसमें कहा गया कि सभी भगोड़े अगर खुद कोर्ट में  नहीं होते हैं या अरेस्ट नहीं होते हैं तो उनकी सम्पत्ति जब्त की जाएगी। सभी भगोड़ों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गाजीपुर के  पैतृक आवास पर भी  छापेमारी की। लेकिन यहां कोई भी आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि 2020 में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी, साले अतीफ उर्फ़ सरजील रजा, अनवर सहजाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।  इन लोगों पर एससी और एसटी लोगों की जमीन कब्जाने जा आरोप है।

मुख्तार अंसारी की पत्नी सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट ने वारंट जारी कर रखा है। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ अवैध हथियार लाइसेंस को लेकर केस दर्ज किया गया है। यह केस थाना महानगर में दर्ज है। क़ानूनी कार्रवाई के लिए आरोपियों के खिलाफ कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन,भगोड़ों द्वारा बार-बार कोर्ट के आदेश का उललंघन करने पर गैरजमानती वारंट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें  

झाड़… पत्ते … छुरा … से आगे नहीं बढ़ा उद्धव ठाकरे का विशेष इंटरव्यू

पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय मारवाड़ी ​गिरोह​ का​ पर्दाफाश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें