30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली के एमसीडी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल होगी भगवत गीता: मेयर

दिल्ली के एमसीडी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल होगी भगवत गीता: मेयर

Google News Follow

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यन ने घोषणा की है कि भागवत गीता को दिल्ली नगर निगम के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। दिल्ली के भाजपा के नेतृत्व वाले नगर निगम अपने स्कूलों में भागवत गीता को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। मेयर का कहना है कि इससे बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मदद होगी। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल सरकार की आलोचना भी की।

इस संबंध में दक्षिण दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने कहा कि भारत के वास्तविक इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए और अधिक बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  जबकि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार शराब बेचने में व्यस्त है, हम प्रत्येक वार्ड में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोल रहे हैं। हम प्राथमिक स्कूलों में भी गीता पढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय नायकों को जानबूझकर इतिहास के किताबों में जगह नहीं दी गई। उनको अब पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह छात्रों के व्यक्तित्व को आकार देने और उन्हें देशभक्त बनाने में मददगार साबित होगा। मेयर ने कहा कि चुनाव हो या न हो, हम दिल्लीवासियों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि  अच्छे काम के कारण ही जनता उन्हें बार बार सेवा करने का मौका दे रही है। हमने शहर को साफ और कचरा मुक्त बनाया है, और हमने नगरपालिका प्राथमिक के बारे में लोगों की धारणा बदल दी है। और यहां के स्कूलों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें 

 

दक्षिण दिल्ली नगर निकाय ने छात्रों से कहा स्कूल में न पहनकर आएं धार्मिक ड्रेस   

नई रार: हिजाब विवाद के बाद सिख लड़की ने पगड़ी उतारने से किया मना    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें