28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाएमसीडी चुनाव का ऐलान, गुजरात से पहले आएगा फैसला 

एमसीडी चुनाव का ऐलान, गुजरात से पहले आएगा फैसला 

68 विधानसभा क्षेत्र के 250 वार्ड में चुनाव होंगे,मतदान 4 दिसंबर को होगा ,सात दिसंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा  

Google News Follow
दिल्ली में शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि 68 विधानसभा क्षेत्र के 250 वार्ड में चुनाव होंगे। चुनाव के लिए सात नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन की तारीख 14 नवंबर तय की गई जबकि 16 नवंबर को नामांकन की जांच होगी। इसके तीन दिन बाद यानी 19 नवंबर को नामांकन वापस लिया जा सकता है। जबकि मतदान 4 दिसंबर को होगा और सात दिसंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि एक दिन बाद यानी आठ दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश का चुनाव परिणाम आएगा।
चुनाव आयुक्त के अनुसार, 250 में से 42 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं। इसमें से  21 सीट ऐसी हैं जिस पर एससी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अन्य 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस तरह देखा जाए महिलाओं को पचास प्रतिशत सीट आरक्षित हैं।
आयुक्त ने बताया कि तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई। दिल्ली में लाउडस्पीकर पर रात दस बजे से सुबह छह बजे तक प्रतिबंध रहेगा। प्रत्याशी अपने नामांकन  68 स्थानों पर कर सकते हैं। चुनाव आयुक्त ने उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा भी तय की है। पहले उम्मीदवार पांच लाख सतावन हजार रुपये खर्च करते थे,लेकिन इस बार इसे बड़ा दिया गया है। इस बार उम्मीदवार आठ लाख रुपये खर्च कर सकते हैं।
बता दें कि इस बार एकीकृत करने के बाद 250 वार्डों में  चुनाव होंगे। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में बंटा हुआ था।  जिसमें कुल 272 सीटें थी। ताजा परिसीमन की वजह से अब ये सीटें 250 हो गई हैं।
ये भी पढ़ें 

​’आप’ ने पूर्व पत्रकार को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया

‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दिए ब्लैक बेल्ट कराटे के खास टिप्स

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें