29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामामंदिर में मांस विवाद: CM योगी ने लिया सख्त एक्शन

मंदिर में मांस विवाद: CM योगी ने लिया सख्त एक्शन

सख्त कदम उठाते हुए कन्नौज के डीएम और एसपी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव के हटा दिया गया है|​|​​ ​​

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कुछ शरारती तत्वों द्वारा मांस के टुकड़े को गांव के मंदिर परिसर में फेंकने की घटना प्रकाश में आयी| इसके बाद से वहां सांप्रदायिक झड़पें और फिर लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया|इस दौरान कई दुकानों में आग भी लगा दी गई| इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाते हुए कन्नौज के डीएम और एसपी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए एसपी और डीएम तत्काल प्रभाव के हटा दिया गया है​|​​ ​​

​​​पुलिस​ के अनुसार तालग्राम थाना ​क्षेत्र​ ​के रसूलाबाद गांव में ​यह घटना ​हुई​|​​ मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र को मंदिर के अंदर मांस के टुकड़े मिले​|​ मौके पर पहुंचकर ​ ​पुलिस ने ​​ ​पूरी जगह की सफाई कराई​ ​|​ इस​ घटना को लेकर पुलिस पर निष्क्रियता का ​आरोप लगाते हुए ​तालग्राम-इंदरगढ़ के रास्ते को जाम कर दिया​|​

गौरतलब है कि ​जैसे​ ही ​​जाम को हटाया गया,वैसे ही सूचना मिली कि ​असामाजिक तत्वों द्वारा ​दो स्थानों पर मूर्तियों को अपवित्र किया गया​, जिस​से​ ​आक्रोशित​ भीड़ ने चार दुकानों को आग के हवाले कर दिया​|​​ ​वही​ पास ही स्थित एक ​कब्रिस्तान के गेट को ​भी​ नुकसान पहुंचाया गया| ​

बता दें कि कन्नौज के एसपी राजेश श्रीवास्तव का कन्नौज में हुई हिंसा के बाद तबादला कर दिया गया है​|​ राजेश श्रीवास्तव को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है​|​​उनकी जगह पर अनुपम सिंह को लिया गया है​|​​ ​​​वही​,​ कन्नौज के डीएम राकेश मिश्रा ​के​ स्थान पर ​चित्रकूट के डीएम शुभ्रांश शुक्ला को ​नया डीएम नियुक्त किया गया है​|​ ​ ​

​यह भी पढ़ें-​

PM मोदी के कार्यक्रम में साजिश रचने के आरोप में PFI सदस्य गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें