29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाPM मोदी के कार्यक्रम में साजिश रचने के आरोप में PFI सदस्य...

PM मोदी के कार्यक्रम में साजिश रचने के आरोप में PFI सदस्य गिरफ्तार

नूरुद्दीन और उसके सहयोगी बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम को बाधित करने की योजना बना रहे थे​|​​ इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया था।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार, ​16 ​जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में गड़बड़ी पैदा करने की आतंकी साजिश से जुड़े मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है​|​​आरोपी का नाम नूरुद्दीन जंगी है और उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है​|​​

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सक्रिय सदस्य नूरुद्दीन जंगी उर्फ वकील नूरुद्दीन को एटीएस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने आलमबाग से गिरफ्तार किया है​|​​ नूरुद्दीन और उसके सहयोगी बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम को बाधित करने की योजना बना रहे थे​|​​ इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया था।

​एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा के मुताबिक पटना के पुलिस अधीक्षक ने पत्र लिखकर आरोपी को गिरफ्तार करने में मदद मांगी थी| बिहार पुलिस की एक टीम लखनऊ आई थी। टीम ने आरोपी की जानकारी साझा की। इसके बाद आलमबाग में मवैया रेलवे स्टेशन के पास एटीएस ने नूरुद्दीन को हिरासत में ले लिया| नूरुद्दीन चारबाग में रहता था।​

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2015 में वह पीएफआई दरभंगा जिलाध्यक्ष सनाउल्लाह के संपर्क में आया था। इसके बाद वह पीएफआई और एसडीपीआई में शामिल हो गए और तब से नूरुद्दीन पीएफआई के सक्रिय सदस्य हैं। 2020 में नूरुद्दीन ने एसडीपीआई के बैनर तले दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। उसके बाद आरोपी को 600 वोट मिले। आरोपी ने कहा कि उसने 2017 में सीएम लॉ कॉलेज, दरभंगा से एलएलबी की डिग्री पूरी की थी।

यह भी पढ़ें-​

​इंडोनेशिया में आतंकवादी हमले में 10 लोगों की मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें