28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियामेरठ: होली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस...

मेरठ: होली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा!

चप्पे-चप्पे पर होगी पैनी नजर, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखने की व्यवस्था भी की गई है।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश मेरठ में होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस बार रेंज में करीब 5,000 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके अलावा, 25 स्थानों पर मेले आयोजित होंगे और 17 स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।

बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था चौकी से लेकर सीओ स्तर तक मजबूत की गई है। पुलिस द्वारा पीस कमेटियों की बैठकें आयोजित की गई हैं और स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) को भी सतर्क किया गया है। खास तौर पर इस बार होली पर्व के साथ शुक्रवार को जुमा की नमाज भी है, इसको लेकर पीस कमेटी में समय निर्धारण पर सहमति बनी है।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पिकेट्स और क्लस्टर तैनात किए जाएंगे। वहीं, चौकी के मोबाइल वाहनों को भी सक्रिय रखा जाएगा और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस साल दोनों ही त्यौहार सकुशल और शांति से संपन्न कराए जाएंगे।

डीआईजी ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर और देहात में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखने की व्यवस्था भी की गई है। डीआईजी ने सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्मों पर पैनी नजर रखने के आदेश भी दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, लिया मार्गदर्शन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें