28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामाउत्तर प्रदेश के मेरठ: रातों-रात दस लाख मूल्य के कीमती, विभिन्न रंगों...

उत्तर प्रदेश के मेरठ: रातों-रात दस लाख मूल्य के कीमती, विभिन्न रंगों और नस्लों के 400 कबूतर चोरी!

हम हैरान हैं कि चोर बिना किसी को पता चले 400 कबूतर , जिसमें कुछ बेहद ही दुर्लभ कबूतर को कैसे चुरा ले गए।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश में एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी, जब विभिन्न रंगों और नस्लों के सैकड़ों कबूतर को चोरों ने गायब कर दिया| यह घटना मेरठ में मोहम्मद कय्यूम के घर में हुई है| जहां पर लाखों रूपये मूल्य के कीमती कबूतरों को अज्ञात चोर लेकर भागने में सफल हुए| कबूतर मालिक ने कबूतरों की चोरी की घटना को पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है|
बता दें कि मोहम्मद कय्यूम का परिवार पीढ़ियों से कबूतर पालने का शौक रखता है। उनके पास विभिन्न रंगों और नस्लों के सैकड़ों कबूतर थे। घर की छत पर लकड़ी के कई पिंजरों में कबूतर रखे गए थे| यहीं पर वह कबूतरों को दाना डालते थे और कबूतरों को प्रशिक्षित करते थे। कय्यूम (65) रोजाना की तरह घटना के दिन भी सुबह छत पर गए तो हैरान रह गए। सभी लकड़ी के पिंजरे खाली थे। उनकी छत से 400 कबूतर गायब हो गए थे|

लिसाड़ी गांव निवासी हाजी कय्यूम ने बताया कि कबूतरों को लड़ाने के साथ ही वह इनके मांस का भी कारोबार करते हैं। करीब 20 साल से यह काम कर रहे हैं। इसमें अच्छी आमदनी हो जाती है। मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि मेरी छत से दस लाख रुपये कीमत के 400 कबूतर गायब हो गए हैं| कबूतर रविवार रात को ही चोरी हुए होंगे। कय्यूम के पास कुछ विदेशी कबूतर भी थे|

मेरठ शहर के पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि लिसाड़ी गेट पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है| सिंह ने आगे कहा, जिस इलाके में मोहम्मद कय्यूम का घर है| उसके आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है| प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोर सीढ़ी लेकर आया होगा। छत पर सीढ़ी से चढ़कर उसने कबूतरों को भगाया। इसके अलावा चोरों ने किसी अन्य वस्तु को हाथ नहीं लगाया।

कय्यूम के मुताबिक, उनके कबूतर इलाके में काफी लोकप्रिय थे| कई पक्षी प्रेमी कबूतरों को देखने के लिए उनकी छत पर आते थे। हम हैरान हैं कि चोर बिना किसी को पता चले 400 कबूतर कैसे चुरा ले गए।

यह भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आज भी भीषण जाम, वाहनों की लगी कतार, श्रद्धालु परेशान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें