29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाभारत के अनुरोध पर भगोड़ा मेहुल चौकसी बेल्जियम ने किया गिरफ्तार !

भारत के अनुरोध पर भगोड़ा मेहुल चौकसी बेल्जियम ने किया गिरफ्तार !

जनवरी 2018 में पीएनबी घोटाले के चलते चोकसी और नीरव मोदी भारत से भागे थे।

Google News Follow

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर की गई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 65 वर्षीय चोकसी को शनिवार,( 12 अप्रैल) को एंटवर्प में पकड़ा गया।

मेहुल चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प शहर में निवास कार्ड प्राप्त करने के बाद रह रहा था, इंटरपोल रेड नोटिस हटने के बावजूद भारतीय एजेंसियों द्वारा किए गए नए प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि “ईडी और सीबीआई की ओर से अनुरोध दोबारा किए जाने के बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी।”

जानकारी के अनुसार चोकसी खराब स्वास्थ्य और अन्य मानवीय कारणों का हवाला देकर बेल्जियम में जमानत की मांग कर सकता है, जिससे भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया लंबी खिंच सकती है। फिर भी भारत सरकार और जांच एजेंसियां उसे जल्द से जल्द भारत लाने की कोशिशों में जुटी हैं।

चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर पीएनबी से ₹13,850 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है। उन्होंने कथित रूप से मुंबई स्थित बैंक की ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों को रिश्वत देकर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) और फॉरेन क्रेडिट लेटर (FLC) के जरिए फर्जी लेन-देन को अंजाम दिया। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों ने चोकसी, नीरव मोदी, उनकी कंपनियों, बैंक अधिकारियों और अन्य के खिलाफ साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के तहत मामले दर्ज किए हैं।

गौरतलब है कि जनवरी 2018 में पीएनबी घोटाले के चलते चोकसी और नीरव मोदी भारत से भागे थे। चोकसी बाद में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता लेकर वहीं रहने लगा, लेकिन 2021 में वहां से लापता हो गया था। बाद में वह डोमिनिका में पाया गया।

गीतांजलि जेम्स का संस्थापक चोकसी तब से भारतीय एजेंसियों की रडार पर बना रहा है। वहीं, नीरव मोदी इस समय ब्रिटेन की जेल में बंद है और भारत प्रत्यर्पण का विरोध कर रहा है। उसे 2019 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) घोषित किया जा चुका है, जबकि चोकसी के खिलाफ ईडी की याचिका 2018 से लंबित है।

फिलहाल, बेल्जियम में चोकसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि और अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। भारत सरकार की कोशिश है कि लंबी कानूनी प्रक्रिया के बावजूद उसे जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।

यह भी पढ़ें:

13 अप्रैल 2025 का राशिफल: जाने आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है!

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं! 

हरियाणा को बड़ी सौगात, पीएम करेंगे बाईपास और टर्मिनल का शिलान्यास!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें