29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिडॉ. आंबेडकर जयंती के दिन प्रधानमंत्री का हरियाणा दौरा, देंगे हजारों करोड़...

डॉ. आंबेडकर जयंती के दिन प्रधानमंत्री का हरियाणा दौरा, देंगे हजारों करोड़ की सौगात !

हिसार से अयोध्या तक शुरू होगी हवाई सेवा।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार(14 अप्रैल) को अंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा के दौरे पर पहुंचे हैं और राज्य को विकास के नए उपहार दिए हैं। इस दौरे में पीएम मोदी ने करीब 7100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी और हिसार से अयोध्या के लिए पहली सीधी कमर्शियल फ्लाइट सेवा की औपचारिक शुरुआत की।

प्रधानमंत्री का पहला कार्यक्रम हिसार में हुआ, जहां उन्होंने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी किया। यह हरियाणा का पहला हवाई अड्डा है जहां से नियमित उड़ानें शुरू की गई हैं। अयोध्या के बाद यहां से जल्द ही श्रीनगर, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने दौरे की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “अंबेडकर जयंती का दिन हरियाणा की विकास यात्रा को समर्पित रहेगा। सुबह करीब 10:15 बजे हिसार-अयोध्या के बीच कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करूंगा। दोपहर बाद यमुनानगर में भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ा कार्यक्रम है।”

हिसार के बाद पीएम मोदी ने यमुनानगर में एक विशाल रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने लगभग 7100 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र में औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यमुनानगर में पीएम मोदी की रैली को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की थीं। लोगों में इस रैली को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रधानमंत्री के दौरे को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, “एक ही दिन में पीएम मोदी द्वारा दो बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार हरियाणा के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हिसार एयरपोर्ट का विकास राज्य के लिए एक नई उड़ान की तरह है, जो न केवल स्थानीय नागरिकों को लाभ देगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।” प्रधानमंत्री का यह दौरा अंबेडकर जयंती के दिन हरियाणा को विकास की नई दिशा देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं! 

हरियाणा को बड़ी सौगात, पीएम करेंगे बाईपास और टर्मिनल का शिलान्यास!

भारत के अनुरोध पर भगोड़ा मेहुल चौकसी बेल्जियम ने किया गिरफ्तार !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें