30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियामौसम विभाग: यूपी में NDRF और SDRF तैयार,12 राज्यों में अलर्ट!

मौसम विभाग: यूपी में NDRF और SDRF तैयार,12 राज्यों में अलर्ट!

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

Google News Follow

भारत के कई हिस्सों में मानसून के आखिरी महीने में भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 राज्यों के लिए गुरुवार (12 सितंबर) को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना के चलते मथुरा, आगरा, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और सहारनपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 10 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

बिहार में आज बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उत्तर भारत में कई नदियाें का जलस्तर उफान पर है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 12 सेमी तक बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

पूर्वी भारत के हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 7 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

झारखंड में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची और धनबाद में लगातार बारिश हो रही है।पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के खतरे को लेकर लोगों को आगाह किया गया है। राजधानी रांची के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल और नॉर्थईस्ट राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है। कोलकाता, दार्जिलिंग और असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।नॉर्थइस्ट के कई राज्यों में भूस्खलन को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें-

Haryana Assembly Election 2024: इनेलो और बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें