28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाHaryana Assembly Election 2024: इनेलो और बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की...

Haryana Assembly Election 2024: इनेलो और बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची!

12 सितंबर को विधानसभा चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख है। प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को होगा। वहीं वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

Google News Follow

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल लोकदल ने गुरुवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। हाल ही में भाजपा में छोड़कर इनेलो में शामिल हुए आदित्य चौटाला डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। आदित्य चौटाला प्रदेश के पूर्व सीएम देवीलाल के पोते हैं।

इंडियन नेशनल लोकदल ने अपनी तीसरी लिस्ट में फतेहाबाद विधानसभा से सुनैना चौटाला, टोहाना से कुणाल करण सिंह, जुलाना से सुरेंद्र लाठर, मुलाना (एससी) से प्रकाश भारती और पुन्हाना विधानसभा सीट से दया भड़ाना का नाम शामिल है।

बता दें कि हरियाणा में इनेलो और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इससे पहले दिन आम आदमी पार्टी ने 19 उम्मीदवारों की अपनी छठी लिस्ट जारी की है। आम आदमी पार्टी अब तक 90 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अभी एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा होना बाकी है।

आज है नामांकन की आखिरी तारीख: आज यानी 12 सितंबर को विधानसभा चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख है। प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को होगा। वहीं वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली थी 40 सीट: बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनावों में  भाजपा को 40 सीट मिली थी। दूसरी बार भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। जबकि, कांग्रेस को 30 सीटे मिली थी। भाजपा ने जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर हरियाणा में अपना सरकार बनाई थी। हालांकि, इस साल की शुरुआत में दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया। जिसके बाद भाजपा ने अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाई।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: ध्वनि प्रदूषण को लेकर 29 गणेश मंडलों पर मामला दर्ज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें