30.1 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामामिजोरम में ₹6.67 करोड़ की मेथ टैबलेट जब्त, म्यांमार नागरिक गिरफ्तार!

मिजोरम में ₹6.67 करोड़ की मेथ टैबलेट जब्त, म्यांमार नागरिक गिरफ्तार!

मेथामफेटामिन एक अत्यंत नशीला पदार्थ है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है और ये भारत में प्रतिबंधित है। 

Google News Follow
असम राइफल्स ने पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में एक म्यांमार नागरिक को प्रतिबंधित मेथमफेटामाइन गोलियां की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2.22 किलोग्राम वजन की 6.67 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की गोलियां जब्त की गई हैं।

मिजोरम के पूर्वी जिले चम्फाई में प्रतिबंधित मेथामफेटामिन टैबलेट्स की बड़ी खेप जब्त की गई है। असम राइफल्स ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि इस कार्रवाई में एक म्यांमार नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

इसमें कहा गया कि गुप्त सूचना के आधार पर अर्धसैनिक बल ने मिजोरम पुलिस के सहयोग से 29 जून को जिले के जोखावठर गांव में संयुक्त रूप से एक जांच चौकी स्थापित किया था।

तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 2.22 किलोग्राम वजन की 20,200 मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद की गई। उन्होंने बताया कि तस्कर से जब्त की गई गोलियों की कीमत 6.67 करोड़ रुपये से अधिक है।

मेथामफेटामिन एक अत्यंत नशीला पदार्थ है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है और ये भारत में प्रतिबंधित है। जब्त की गई टैबलेट्स और आरोपी को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाही के लिए जोखावथर में मिजोरम पुलिस को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

‘समाजवादी नहीं, नमाजवादी हैं तेजस्वी’-भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया का हमला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें