उन्होंने कहा कि तेजस्वी खुद को समाजवादी कहते हैं, असल में वे नमाजवादी हैं। भाटिया ने आरोप लगाया कि ये लोग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को नहीं मानते, बल्कि शरीयत कानून लागू करना चाहते हैं।
भाजपा नेता ने आगे पूरे इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ एक समुदाय को ताकत देना चाहते हैं, न कि पिछड़े वर्गों, दलितों और महिलाओं को जैसा प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं।
भाटिया ने कहा कि भाजपा संविधान की बात करेगी, ये लोग शरीयत की। फैसला जनता को करना है कि वो किसके साथ हैं। तेजस्वी यादव ने तो यहां तक कह दिया कि वो संसद से पास हुए वक्फ संशोधन बिल को कूड़ेदान में फेंक देंगे।
गौरव भाटिया ने आगे तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या किसी राज्य की सरकार संसद और राष्ट्रपति द्वारा पास किए गए कानून को खारिज कर सकती है?
क्या तेजस्वी संविधान से ऊपर हो गए हैं? साथ ही भाटिया ने तेजस्वी को मौलाना तेजस्वी यादव बताते हुए कहा कि वे केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और खुद कभी संविधान को पढ़ा भी नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि यह मामला इस समय सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और अदालत ने अभी फैसला सुरक्षित रखा है। ऐसे में तेजस्वी कैसे कह सकते हैं कि कानून असंवैधानिक है?
इसके साथ ही तेजस्वी की तरफ से 20 महीने का समय मांगे जाने पर गौरव भाटिया ने कहा कि बिहार की जनता ने यादव परिवार को 10 साल से ज्यादा का वक्त दिया, लेकिन क्या मिला? कानून-व्यवस्था तबाह हो गई, जनता परेशान रही।
आज ये लोग युवाओं की बात करते हैं, जबकि अब तक अपनी पार्टी में कोई भी पद या मुख्यमंत्री की कुर्सी अपने परिवार से बाहर नहीं दी। उन्होंने तेजस्वी यादव पर वंशवाद, अराजकता और जंगलराज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि बिहार को फिर से उसी अंधेरे में ले जाया जा रहा है, जहां कभी लालू यादव शासन हुआ करता था।
गौरतलब है कि सोमवार को वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेता पटना के गांधी मैदान एकजुट हुए थे। इस दौरा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उत्तर से दक्षिण हिन्दुस्तान का एक-एक इंच और हर पन्ना चीख-चीख कर कह रहा है कि हिन्दू, मुसलमान समेत सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया था। सब लोगों ने इस देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी।
यह देश किसी के बाप का नहीं है। यह हम लोगों का देश है। लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप सभी का हक छीना जा रहा है। अब भाजपा सत्ता से जा रही है। इसलिए गरीब, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और अल्पसंख्यकों का हक छीनना चाहती है।
जयशंकर ने फिर खारिज किया ट्रंप का भारत-पाक युद्धविराम दावा, कहा-“मैं उस कमरे में था”



