29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाजाकिर नाईक के NGO पर केंद्र का यह बड़ा एक्शन

जाकिर नाईक के NGO पर केंद्र का यह बड़ा एक्शन

Google News Follow
केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के एनजीओ पर बड़ी कार्रवाई की है। नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन यानी आईआरफ पर 17 नवंबर 2016 में प्रतिबंध लगाया गया था। अब इसको पांच साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। बता दें कि जाकिर नाइक के एनजीओ को गैर क़ानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर प्रतिबंधित किया गया था। वर्तमान में जाकिर नाइक मलेशिया में रह रहा है।
इस संबंध में गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि जाकिर नाइक का एनजीओ द्वारा संचालित गतिविधियां देश और समाज का माहौल बिगाड़ने वाले हैं। यह देश की धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा है। गृह मंत्रालय नेकहा है कि जाकिर नाइक इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिये दुनिया भर के लोगों से जुड़ा हुआ है और कट्टरपंथी बयान देता रहता है।

आदेश में कहा गया है कि जाकिर नाइक का एनजीओ ही नहीं उसके भाषण भी धार्मिक लोगों में तनाव पैदा करने वाले हैं। इसके अलावा जाकिर नाइक के देश विदेश में एक खास समुदाय के युवाओं को आतंकी कृत्य करने के लिए प्रेरित करता है।जिसे देश में माहौल बिगड़ने का खतरा है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि इसे देखते हुए सरकार ने यूएपीए के तहत  जाकिर नाइक के एनजीओ पर पांच साल और प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें

Purvanchal Express Way बढ़ाएगा विकास की स्पीड

कंगना के सपोर्ट में महामंडलेश्वर सखी

गुजरात में विदेशी फंड के जरिये आदिवासियों का धर्म परिवर्तन, 9 पर FIR

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें