30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटक्या मुंबई की हवा दिल्ली से अधिक खराब हो गई है?

क्या मुंबई की हवा दिल्ली से अधिक खराब हो गई है?

Air Pollution in Mumbai

Google News Follow

दक्षिण मुंबई की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली हो गई। सोमवार को दक्षिण मुंबई में एयर क्वालिटी इंडेक्स 345 अंक तक जा पहुंचा,दिल्ली में सोमवार को वायु की गुणवत्ता का निर्देशांक 331 था। इसलिए अब मुंबईकरों को यह चिंता सताने लगी है कि अगर मुंबई में भी प्रदूषण का स्तर दिल्ली से मुकाबला करने लगा तो यहां भी ‘पोल्यूशन लॉकडाउन’ की नौबत ना आ जाए। कोलाबा में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित पाई गई।

इसके बाद माझगांव का नंबर आता है। यहां हवा की क्वालिटी का इंडेक्स  325 पाया गया। तीसरे नंबर पर बीकेसी की बात करें तो यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 314 और मालाड में 306 पाया गया। अंधेरी भी इनसे बहुत पीछे नहीं है, अंधेरी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 259 पाया गया। जब एयर क्वालिटी का इंडेक्स ज्यादा बढ़ने लगता है तो स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा होने लगती हैं. इस वजह से अस्थमा और सांसों से संबंधित बीमारियां पैदा होती हैं।

 इधर मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्सों  में ना सिर्फ हवाओं की क्वालिटी गिर रही है बल्कि सर्दियों में भी गर्मी का एहसास भी बढ़ रहा है। मुंबई में दिन में तापमान अचानक बढ़ जाता है। दिन का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। तापमान बढ़ने की वजह से भी एयर क्वालिटी में फर्क दिखाई दे रहा है। रविवार की भी बात करें तो हवा की गुणवत्ता 245 एक्यूआई दर्ज की गई थी। दिवाली के दिन भी एयर क्वालिटी इतनी खराब नहीं हुई थी। लक्ष्मीपूजन के दिन एयर क्वालिटी 164 एक्यूआई दर्ज की गई थी. इसके दो दिनों बाद यह 221 एक्यूआई दर्ज की गई थी।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें