30 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाईरान के जब्त जहाज पर चीन से लाए गए मिसाइल के केमिकल

ईरान के जब्त जहाज पर चीन से लाए गए मिसाइल के केमिकल

निक्की हेली का बड़ा दावा

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नया विवाद सामने आया है। अमेरिकी नेता निक्की हेली ने दावा किया है कि हाल ही में जब्त किए गए ईरानी जहाज पर मिसाइलों से जुड़े रासायनिक पदार्थ मौजूद थे और यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था।

हेली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “इस सप्ताहांत होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका द्वारा जब्त किया गया जहाज चीन से ईरान जा रहा था और यह मिसाइल के लिए केमिकल शिपमेंट से जुड़ा था। इसे रोकने के कई आदेशों का उसने पालन नहीं किया।” निक्की हेली यह भी आरोप लगाया कि चीन, ईरान की मदद कर रहा है और यह एक ऐसी हकीकत है जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अमेरिकी नौसेना ने ईरानी ध्वज वाले कंटेनर जहाज ‘टौस्का’ को जब्त किया। यह जहाज इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स (IRISL) समूह का हिस्सा है, जिस पर पहले से अमेरिकी प्रतिबंध लागू हैं। जहाज को ओमान की खाड़ी में ईरान के चाबहार बंदरगाह के पास रोका गया।

ईरान ने इस कार्रवाई को सशस्त्र समुद्री डकैती करार दिया है। तेहरान ने कहा कि जहाज चीन से आ रहा था, लेकिन उसने अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए इस कदम की कड़ी निंदा की।

ईरान ने यह भी संकेत दिया है कि जब तक अमेरिकी नाकेबंदी नहीं हटाई जाती, वह इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता के दूसरे दौर में शामिल नहीं होगा। ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि वे अमेरिकी कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार हैं, हालांकि जहाज पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संयम बरत रहे हैं।

अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने रूटर्स को बताया कि शुरुआती आकलन के अनुसार जहाज में “ड्यूल-यूज़” सामग्री हो सकती है, यानी ऐसी वस्तुएं जिनका इस्तेमाल सैन्य और औद्योगिक दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। CENTCOM के अनुसार, ऐसी सामग्री में धातु, पाइप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हो सकते हैं, जिनका उपयोग मिसाइल कार्यक्रम में भी किया जा सकता है।

इस घटनाक्रम ने पहले से ही तनावपूर्ण अमेरिका-ईरान संबंधों को और जटिल बना दिया है। जहाज की जब्ती, चीन की कथित भूमिका पर अनिश्चितता ने क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।

यह भी पढ़ें:

जर्मनी के गुरुद्वारे में संघर्ष; हथियारों के साथ 40 लोग भिड़े, 11 लोग घायल

I-PAC बंद नहीं हुआ केवल बंगाल के संचालन में किए बड़े बदलाव

2026 की चार धाम यात्रा शुरू: तिथी, मार्ग, पंजीकरण और नए नियमों की पूरी जानकारी

बिहार के सरकारी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड ने मरीज को लगाए टांके, मचा हड़कंप

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें