29.3 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियामिचेल सैंटनर: हम एक बेहतर टीम से हारे!

मिचेल सैंटनर: हम एक बेहतर टीम से हारे!

Google News Follow

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत से मिली हार को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम एक बेहतर टीम से हारी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी टीम के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि खिलाड़ियों ने चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को बेहतरीन तरीके से विकसित किया।

सैंटनर ने मैच के बाद कहा, ”यह हमारे लिए एक अच्छा टूर्नामेंट रहा। हमें पूरे सफर में चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जिस तरह हमने एक समूह के रूप में खुद को विकसित किया, वह काबिल-ए-तारीफ़ है। आज हमें एक बेहतर टीम ने हराया। पूरे टूर्नामेंट में हर किसी ने योगदान दिया और अलग-अलग मौकों पर आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली।

सैंटनर ने माना कि उनकी टीम उम्मीद से 20-25 रन कम बना पाई, जिससे भारत को बढ़त मिल गई। उन्होंने भारतीय स्पिन गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टीम पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा,” हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन पावरप्ले के बाद कुछ विकेट गंवा दिए और फिर उन्होंने हम पर दबाव बना दिया। उनके स्पिनर्स ने जिस तरह गेंदबाजी की, उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। वे वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज हैं। हम अपनी उम्मीद से 20-25 रन कम रह गए।”

ग्लेन फिलिप्स के बेहतरीन कैच की तारीफ करते हुए सैंटनर ने रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शानदार शुरुआत का भी जिक्र किया। उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज रचिन रविंद्र की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उनका खेल को समझना काबिल-ए-तारीफ है और उनका भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा, ”वह बार-बार ऐसा करते हैं! जिस तरह रोहित और शुभमन ने शुरुआत की, वह शानदार था। इस पिच पर रोहित का लगभग रन-ए-बॉल खेलना बेहतरीन था। हमें पता था कि खेल तेजी से बदल सकता है, और वही हुआ।”

यह भी पढ़ें:

मानवाधिकार निगरानी 2025: नागरिक स्वतंत्रता में पाक के हालात पर ​चिंता जताई​!

भारत की बिजली निर्माण क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन का योगदार 45% पर: अश्विनी वैष्णव

चैंपियंस ट्रॉफी : मेजबान होकर भी समापन समारोह से ‘गायब’ रहा पीसीबी, अख्तर ने उठाए सवाल​!

रचिन रविंद्र ने भी फाइनल के बाद अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया लेकिन यह भी कहा कि टीम के लिए खेलना सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी के साथ यह सफर खत्म करना अच्छा होता, लेकिन क्रिकेट एक कठिन खेल है। उन्होंने टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों की भूमिका अहम होती है और वे एक टीम की तरह खेलते हैं। बता दें की, मैच के बाद विराट कोहली ने भी नूजीलैंड के बल्लेबाज केन विल्यमसन को अपना दोस्त बताते हुए सहानुभूति जताई थी। साथ ही विराट कोहली ने कहा था उसे इस तरह हारते देखकर थोड़ा दुख होता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें