30 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमदेश दुनियामोदी सरकार का बड़ा फैसला,खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य 62 फीसदी बढ़ाया

मोदी सरकार का बड़ा फैसला,खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य 62 फीसदी बढ़ाया

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसानों के हित में बढ़ा कदम उठाया है। बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मोदी सरकार ने खरीफ फसलों पर एमएसपी में 50 से 62 प्रतिशत बढ़ाया गया। बैठक बाद इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार ,सीजन 2021-22 के लिए खरीफ फसलों के लिए एमएसपी को मंजूरी दी गई है। पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी में उच्चतम पूर्ण वृद्धि की सिफारिश तिल के लिए 452 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। इसके अलावा बाद अरहर और उड़द के लिए 300 रुपये प्रति क्विंटल की सिफारिश की गई है।

Cabinet has approved MSP for kharif crops for marketing season 2021-22. Highest absolute increase in MSP over the previous year has been recommended for sesamum (Rs 452 per quintal) followed by tur & urad (Rs 300 per quintal each): Govt of India
— ANI (@ANI) June 9, 2021
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा, ‘रेलवे को 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम मुहैया कराया जाएगा। इससे रेलवे अपनी संचार प्रणाली में सुधार करेगा और रेल यात्रा को सुरक्षित बनाएगा। रेलवे वर्तमान में ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग करता है। स्पेक्ट्रम की उपलब्धता से रेडियो संचार होगा।’ साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे में सिग्नल आधुनिकीकरण और 5जी स्पेक्ट्रम क्रियान्वयन पर अगले 5 साल में 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,977फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें