29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात, मुस्कुराते हुए की एक-दूसरे को नमस्ते...

पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात, मुस्कुराते हुए की एक-दूसरे को नमस्ते और पूछे हालचाल

Google News Follow

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहीं समिट में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई।

दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए नमस्ते किया और हाथ मिलाया। बीते कुछ सालों में भारत-इटली की दोस्ती काफी मजबूत हुई है। इससे पहले पीएम मोदी ने जून 2025 में भी कनाडा के कनानास्किस में आयोजित हुए 51वें जी7 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। यहां दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच सहयोग और संबंध को मजबूत बनाने का वादा किया था।

बता दें, सितंबर में पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को एक असाधारण राजनेता बताया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी को “मन की बात,” या दिल से निकले विचार बताया था।

दरअसल, इटली की पीएम मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी का नाम ‘आई एम जॉर्जिया’ है। इस किताब की प्रस्तावना में पीएम मोदी ने भारत और इटली के बीच मजबूत संबंधों पर बल दिया, जो “साझी सांस्कृतिक सोच- विरासत का संरक्षण, समुदाय की शक्ति और एक प्रेरणा के रूप में नारीत्व का उत्सव” पर आधारित है।

वहीं पीएम मेलोनी ने भी अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच रिश्ता अभी भी काफी मजबूत है। इटैलियन न्यूज एजेंसी एडनक्रोनोस के मुताबिक, मेलोनी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिनका मैं बहुत सम्मान करती हूं, ने ‘आई एम जॉर्जिया’ किताब के इंडियन एडिशन के प्रीफेस में जो शब्द कहे हैं, उन्होंने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। ये शब्द मेरा सम्मान करते हैं। ये ऐसी भावनाएं हैं जिनका मैं पूरे दिल से इज्जत करती हूं, और ये हमारे देशों के बीच मजबूत रिश्ते को दिखाते हैं।”

वहीं, इटली की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की थी। पीएम मोदी ने मेलोनी की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया था और भारत-इटली रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई थी।

पीएम मोदी ने 10 सितंबर को मेलोनी के साथ टेलीफोन पर बात की और दोनों नेताओं ने भारत-इटली स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और गहरा करने के अपने कमिटमेंट को दोहराया। मेलोनी ने 2026 में भारत द्वारा होस्ट किए जाने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए समर्थन जताया।

यह भी पढ़ें:

दुर्घटनाग्रस्त तेजस के नए वीडियो में दिखा आख़िरी पल का इजेक्शन प्रयास

BSF और मिजोरम एक्साइज़ की संयुक्त कार्रवाई में 4.79 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद

न्यूनतम वेतन के लिए ग्रेच्युटी पात्रता: देश की नई चार श्रम संहिताओं की मुख्य बातें!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें