29.6 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमदेश दुनियासर्वे: एक बार फिर PM नरेंद्र मोदी का बजा डंका, दुनिया के...

सर्वे: एक बार फिर PM नरेंद्र मोदी का बजा डंका, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को भी पीछे छोड़ा  

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। पीएम मोदी का का एक बार फिर दुनिया में डंका बजा है। अमेरिकी देता इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। भारतीय प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को भी पीछे छोड़ दिया है। मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत है और वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। बता दें इस सर्वे में कुल 13 देशों के प्रमुखों को पछाड़ कर पीएम मोदी ने यह मुकाम हासिल किया है।

5 नवंबर को जारी किए गए सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी ने मेक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल लोपेज ओब्राडोर, इटली के पीएम मारियो द्राघी, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। सर्वे कहता है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रधानमंत्री की लोकप्रियता प्रभावित हुई और रेटिंग में कमी आई। ये वो दौर था जब देश ऑक्सीजन की कमी का दंश झेल रहा था। हालांकि देश ने इस मुश्किल से जल्द ही पार पा लिया।

सर्वे में जिन नेताओं को शामिल किया गया था उनमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन और ब्राजीलियन राष्ट्रपति जेर बोल्सोनैरो को भी शामिल किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति सर्वे में पांचवें स्थान से फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गए। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पिछली बार की तुलना में इस बार 8वें की जगह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मई के महीने में अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा 84 फीसदी दर्ज की गई। ये वो वक्त था जब भारत कोरोना महामारी से बाहर निकल रहा था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,261फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें