34 C
Mumbai
Wednesday, December 10, 2025
होमदेश दुनियाMSCI की राहत: अदानी ग्रुप के शेयर में 6 प्रतिशत के साथ...

MSCI की राहत: अदानी ग्रुप के शेयर में 6 प्रतिशत के साथ 1130 रुपये की शेयर में उछाल!

बीएसई पर अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 6.2 प्रतिशत तक बढ़ गया और 1130 रुपये के उच्च शिखर पर पहुंच गया| वहीं, अदानी टोटल गैस और अदानी ग्रीन के शेयरों में भी करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई|

Google News Follow

Related

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 6.2 प्रतिशत तक बढ़ गया और 1130 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया|यह तेजी ग्लोबल इंडेक्स कंपनी (एमएससीआई) द्वारा अदानी समूह के शेयरों को कवरेज पर लगाए गए रोक हटाने के बाद देखी गई है|

अदानी समूह के शेयरों में मंगलवार, 13 अगस्त को जोरदार तेजी देखी गई. ग्लोबल इंडेक्स कंपनी ‘एमएससीआई’ द्वारा राहत मिलने के बाद शेयरों ने लंबी छलांग लगाई|बीएसई पर अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 6.2 प्रतिशत तक बढ़ गया और 1130 रुपये के उच्च शिखर पर पहुंच गया|वहीं, अदानी टोटल गैस और अदानी ग्रीन के शेयरों में भी करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई|

 गौरतलब है कि यह तेजी ग्लोबल इंडेक्स कंपनी (एमएससीआई) द्वारा अदानी समूह के शेयरों को कवरेज पर लगाए गए रोक हटाने के बाद देखी गई है|एमएससीआई के इस फैसले से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और वे अदानी  समूह के शेयरों में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं| 

आज, सुबह 11:30 बजे के करीब अदानी समूह की कंपनी अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 2.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1089.70 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं|अदानी टोटल गैस  भी 2.46प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ  854.80 रुपये पर पहुंच गया| वहीं, अदानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1.82 प्रतिशत के उछाल के साथ 1831.00 रुपये पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है|

अन्य लिस्टेड शेयरों की बात करें तो एनडीटीवी के शेयर 2.56प्रतिशत चढ़ गए| इसके अलावा, अदानी  विल्मर के शेयर 2.15प्रतिशत, ACC के शेयर 1.93प्रतिशत, अदानी पावर के शेयर 1.74 प्रतिशत, अदानी पोर्ट्स के शेयर 1 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 0.43प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है|

यह भी पढ़ें-

SC ने भ्रामक विज्ञापन मामले में रामदेव और आचार्य बालकृष्ण का माफीनामा किया मंजूर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,692फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें