29.7 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियापाक आतंकियों से मुफ़्ती के करीबी ने की बात,तो पुलिस ने गूगल...

पाक आतंकियों से मुफ़्ती के करीबी ने की बात,तो पुलिस ने गूगल से ये कहा…. 

Google News Follow

श्रीनगर। जम्मू -कश्मीर पुलिस ने पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती के करीबी वहीद-उर-रहमान पर्रा द्वारा पाक स्थित आतंकवादियों से बातचीत का ब्यौरा गूगल से मांगा है। पुलिस ने पर्रा के खिलाफ दायर एक आरोपपत्र में यह बात कही है। वहीं, मुफ़्ती ने कहा है कि पर्रा पर लगाए गए आरोप राजनीति प्रेरित है। फ़िलहाल पर्रा  न्यायिक हिरासत में है। बता दें कि यह आरोप पत्र पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) शाखा द्वारा दायर किया गया।

श्रीनगर की एक अदालत में 19 पेजों का दायर आरोप पत्र में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया पर्रा के खिलाफ ”मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं, जो यह साबित करते हैं कि उसने अपने राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवादियों का समर्थन मांगने के वास्ते उनके साथ गठजोड़ किया और अपनी सहायता के बदले में आतंकवादी हमले करने के लिए उनकी कई तरीके से मदद की।” आरोपपत्र में आगे कहा गया है, ”जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी पाकिस्तान आधारित अलगावादियों और आतंकवादी नेताओं से निर्देश और सलाह लेता था तथा उसने आतंकवाद तथा अलगाववाद को आगे बढ़ाने में कई सूचनाएं और कार्रवाई रिपोर्ट संबंधी जानकारी भेजी।”श्रीनगर की एक अदालत में इस महीने की शुरुआत में दाखिल किए गए आरोपपत्र में कहा गया है कि पर्रा कई ईमेल आईडी के जरिए सूचना साझा करता था, जिनमें से तीन ईमेल आईडी का पता लगा लिया गया। पुलिस ने कहा है, ”तदनुसार, गूगल अमेरिका से पर्रा द्वारा अपनी तीन ईमेल आईडी के जरिए भेजे गए ईमेल की जानकारियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।”पीडीपी अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का आरोप है कि पुलिस पर्रा को ”प्रताड़ित कर रही है और उसे ”अमानवीय स्थितियों में रखा गया है।पुलिस ने पर्रा पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपपत्र में कहा गया है, ”गूगल अमेरिका से पर्रा के ईमेल संबंधी डेटा सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है।” आरोपपत्र में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर पुलिस की सीआईडी के प्रकोष्ठ सीआईके ने गूगल से पर्रा के मोबाइल फोन से जुड़े आईक्लाउड अकाउंट में स्टोर व्हाट्सऐप चैट और डेटा मुहैया कराने को भी कहा है तथा ब्योरे की प्रतीक्षा है। पर्रा के खिलाफ यह दूसरा आरोपपत्र है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें