33 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमदेश दुनिया मुलायम सिंह यादव का सैफई में हुआ अंतिम संस्कार,जुटे कई दिग्गज 

 मुलायम सिंह यादव का सैफई में हुआ अंतिम संस्कार,जुटे कई दिग्गज 

अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

Google News Follow

Related

सैफई में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया गया। यादव परिवार की कोठी से 500 मीटर की दूरी पर स्थित मेला मैदान में उनके पुत्र अखिलेश यादव ने उनको मुखाग्नि दी। इससे पहले मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लाया गया। जहां मंत्र के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

मुलायम सिंह को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी  के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, जितिन प्रसाद राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आदि के नेता उनका अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सैफई में बारिश के बीच मुलायम सिंह यादव के अन्तिम दर्शन के लिए लोग जुटे थे। बता दें कि सोमवार को मुलायम सिंह का सुबह निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके शरीर कुछ अंग काम नहीं कर रहे थे।

सैफई में  भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे। एक बार ऐसा समय आया कि लोग मंच पर चढ़ने लगे। इस आपाधापी में राम गोपाल यादव को  लोगों से मार्मिक अपील करनी पड़ी बावजूद इसके लोग नहीं माने।इसके अलावा सैफई आने वाले सभी मार्ग को बंद कर दिया गया था।

 ये भी पढ़ें

 

मुस्लिम शख्स दोबारा शादी नहीं कर सकता, इलाहाबाद ​HC​ का​ फैसला​ !​

गुजरात ​में​ पीएम मोदी का ​​’​आप​’​ पर जबर्दस्त हमला ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,309फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें