30.3 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम परिवार ने 2.5 करोड़ की...

बिहार में मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम परिवार ने 2.5 करोड़ की भूमि दान की 

Google News Follow

बिहार में एक मुस्लिम परिवार ने विराट रामायण मंदिर के निर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपये की जमीन दान की है। राज्य में पूर्वी चंपारण जिले के कैथवालिया इलाके में दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर बनाया जाना है। बताया जा रहा है कि यह मंदिर कंबोडिया के 12 वीं शताब्दी का बना अंकोरवाट मंदिर के परिसर से भी बड़ा बताया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 270 फीट, लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना स्थित महावीर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि पूर्वी चंपारण के व्यवसायी इश्तियाक अहमद खान ने मंदिर के निर्माण के लिए यह जमीन दान की है। जिस कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर के  विराट रामायण मंदिर का निर्माण किया जाना है। विराट रामायण मंदिर कंबोडिया में स्थित 12 वीं शताब्दी के अंकोरवाट परिसर से भी लंबा होगा। जिसकी ऊंचाई 270 फीट होगी। इस मंदिर के निर्माण के लिए महावीर मंदिर ट्रस्ट को अब तक 125 एकड़ जमीन मिली है।

भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी कुणाल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में रजिस्ट्रार कार्यालय में मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम परिवार ने भूमि दान की औपचारिकताएं पूरी की।  उन्होंने कहा कि खान और उनके परिवार द्वारा किया गया दान दोनों समुदायों के बीच सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह ड्रीम प्रोजेक्ट मुसलमानों की मदद के बिना संभव नहीं होता।

बताया जा रहा है कि महावीर ट्रस्ट मंदिर निर्माण के लिए नई दिल्ली में बनाये जा रहे नए संसद भवन के विशेषज्ञों सलाह मशविरा करेगा। विराट रामायण मंदिर के परिसर में 18 मंदिरों का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है जिनके शिखर ऊंचे रखे जाने की उम्मीद है। साथ यह भी कहा जा रहा है कि शिव मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग भी होगा। इस मंदिर के निर्माण लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें 

Kashmiri Pandits: अगर मै दोषी हूँ तो मुझे फांसी पर लटका दो: अब्दुल्ला

Padma Awards 2022: 126 वर्ष के स्वामी ने किया प्रणाम, नतमस्तक PM

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें