30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभाजपा नेता मोहित कंबोज पर बीएमसी की टेढ़ी नजर !

भाजपा नेता मोहित कंबोज पर बीएमसी की टेढ़ी नजर !

मोहित कंबोज ने एक ट्वीट कर कहा कि मनपा के दबाव पर महाविकास अघाड़ी सरकार के आगे झुकने वाला नहीं हूँ|

Google News Follow

​​​​​​केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के ‘आधीश’ बंगले को दूसरा नोटिस भेजने के बाद अब बदला लेने के लिए भा​​जपा नेता मोहित कंभोज पर ​बृहन्मुम्बई महानगर पालिका ने ​निशाना साधा है| शिवसेना पर टिप्पणी करने के बाद भाजपा नेता कंबोज पर पालिका ने नोटिस भेजा है|

मोहित कंबोज पर घर का अनधिकृत निर्माण करने के मामले में मुंबई महानगर पालिका की ओर से उन्हें नोटिस भेजा गया है​​| मनपा के उक्त विषय को लेकर कंबोज ने एक ट्वीट किया है| क्रूज ड्रग्स केस, आर्यन खान गिरफ्तारी केस, नवाब मलिक आरोप केस, भाजपा विधायक नितेश राणे गिरफ्ता​​री आदि मामलों को लेकर पिछले महीने महाविकास आघाडी में शिवसेना और ठाकरे सरकार की आलोचना कर रहे हैं| कंबोज ने कहा की प्रतिशोध की भावना से उन्हें नोटिस भेजा था।

उन्होंने कहा की मुझे किसी झूठे मामले में फसाने में असमर्थ मुंबई नगर निगम द्वारा मेरे घर को एक नोटिस भेजा गया ​है​​। कंगना राणावत और नारायण राणे का कुछ नहीं कर पाए इसलिए उनके घर पर हथौड़ा चलाया | उनके नोटिस का मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है| मोहित कंबोज ने एक ट्वीट कर कहा कि मनपा के दबाव पर महाविकास अघाड़ी सरकार के आगे झुकने वाला नहीं हूँ|

इससे पहले फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत और शिवसेना का विवाद भी चर्चा का विषय बना हुआ था| इसके बाद कंगना राणावत के कार्यालय पर कार्रवाई की गयी| उक्त मामले को लेकर मुंबई हाईकोर्ट ने मनपा को जमकर फटकार लगायी| इसी तरह पिछले महीने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा शिवसेना पर टिप्पणी करने के बाद उनके बंगले पर मनपा ने इसी तरह की नोटिस भेजी थी| भाजपा नेता कहा कि मनपा की यह कार्रवाई सिर्फ प्रतिशोध लेने के सिवाय और कुछ नहीं है|

​​यह पढ़ें-

Kashmiri Pandits: अगर मै दोषी हूँ तो मुझे फांसी पर लटका दो: अब्दुल्ला

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें