29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाHanuman Jayanti: मुस्लिम समाज ने बरसाए फुल, पिलाया शरबत 

Hanuman Jayanti: मुस्लिम समाज ने बरसाए फुल, पिलाया शरबत 

इस दौरान जुलूस में मुस्लिम समाज के कुछ युवकों ने अखाड़े में कला का प्रदर्शन कर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का परिचय दिया|

Google News Follow
कोटा ग्रामीण जिला के रामगंजमंडी क्षेत्र में  खैराबाद मस्जिद के पास शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा व जुलूस निकाला गया. इस शोभा यात्रा पर मुस्लिम समाज ने फूल बरसाए और जुलूस में शामिल लोगों को शरबत पिलाया| इतना ही नहीं, इस दौरान जुलूस में मुस्लिम समाज के कुछ युवकों ने अखाड़े में कला का प्रदर्शन कर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का परिचय दिया|
शोभायात्रा का जुलूस शनिवार शाम खेराबाद गांव के हनुमान मंदिर से शुरू हुआ और मुस्लिम बहुल इलाके से गुजरते हुए करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की, जिसके रास्ते में दो मस्जिदें थीं| जुलूस में शामिल अधिकांश लोगों ने भगवा वस्त्र पहन रखे थे|

ताहिर अहमद के नेतृत्व में मुसलमानों ने शोभायात्रा का स्वागत किया, पुष्पवर्षा की और इसमें भाग लेने वालों को मालाएं पहनाईं| उन्होंने इलाके की दो मस्जिदों के बाहर स्टॉल भी लगाए और भक्तों को ठंडा पानी और शरबत पेश किया|
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन ने शोभायात्रा से पहले मुस्लिम और हिंदू समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी| उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा का स्वागत किया|

मध्य प्रदेश के भोपाल में भी कुछ ऐसा ही शानदार नजारा देखने को मिला, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हनुमान जयंती के जुलूस पर फूल बरसाए| इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है|
रामनवमी के मौके पर भी राजस्थान के कुछ इलाकों से ऐसी ही तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें धार्मिक जुलूस पर फूल बरसाते मुस्लिम समुदाय के लोग देखे जा सकते हैं| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘रामनवमी पर निकली शोभायात्राओं का अनेकों स्थानों पर मुस्लिम, सिख समेत दूसरे धर्मों के लोगों ने स्वागत किया| यह भाईचारा हमारे प्रदेश की पहचान है एवं यही हमारी संस्कृति एवं तहज़ीब का प्रतीक है|
यह भी पढ़ें-

Air Strike: भड़का तालिबान, कहा- अफगानियों की परीक्षा न ले Pak

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें