29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
होमदेश दुनियाजानिये किन-किन देशों में मुस्लिम महिलायें मस्जिद में पढ़ती हैं नमाज?  

जानिये किन-किन देशों में मुस्लिम महिलायें मस्जिद में पढ़ती हैं नमाज?  

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में कहा  इस्लाम महिलाओं को नमाज की अनुमति     

Google News Follow

Related

सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि वह मुस्लिम महिलाओं के मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए इस्लाम में इजाजत है। हालांकि महिलाओं के अलग व्यवस्था हो। उनका पुरुषों से कोई मेल जोल न हो। ऐसे में लोगों को यह जानने की इच्छा बढ़ जाती है कि किन किन देशों में मुस्लिम महिलाओं को मस्जिद में नमाज पढ़ने की छूट है। तो आइये बताते हैं  किस देश महिलाओं के लिए मस्जिद में क्या सुविधा है।

सबसे बड़ी बात यह कि भारत में इसकी शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की एक  मस्जिद में जुमे के दिन महिलाएं जाकर नमाज पढ़ती हैं। ये मस्जिद लखनऊ के सेक्टर 16 इलाके में स्थित है। इस मस्जिद का अम्बर मस्जिद है। इस मस्जिद का निर्माण शाइस्ता अम्बर ने कराया है। मुंबई में स्थित masjide- e-iranian में भी औरतों के लिए नमाज की इजाजत है। जिसकी अनुमति2013 में ही मिली हुई है।

वहीं, कनाडा में मुस्लिम महिलाओं को मस्जिद में जाने की इजाजत है। इसी तरह मलेशिया में मुस्लिम महिलाओं के लिए मस्जिद दरवाजे खुले रहते हैं। यहां की नेगारा मस्जिद में महिलाओं को नमाज पढ़ने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। मलेशिया की राजधानी Kuala lumpur में महिलाओं के लिए क्रच की भी सुविधा है जहां महिलाएं अपने बच्चों को  वहां छोड़ कर नमाज पढ़ सकती हैं।

इसी तरह, ईरान की बात करें तो यहां भी महिलाओं को मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत है।  हालांकि वर्तमान में यहां हिजाब को लेकर जोरदार विवाद जारी है। इसके खिलाफ मुस्लिम महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। कई सौ लोगों की मौत भी हो चुकी है। हिजाब के विरोध में कई देशों ने मुस्लिम महिलाओं का समर्थन भी किया था। तुर्की में भी महिलाओं को नमाज पढ़ने की इजाजत है।

अमेरिका में भी मुस्लिम महिलाओं के लिये नमाज पढ़ने के लिए अनुमति है।  इसके लिए  एक वेबसाइट भी है। जहां महिलाओं से जुडी जानकारियों को शेयर किया जाता है। सऊदी अरब में भी महिलाओं को नमाज पढ़ने की इजाजत। मक्का शहर में मस्जिद उल हराम में महिलायें नमाज पढ़ती है। यह वही मस्जिद है जहां काबा है। यहां मुस्लिम समुदाय हज करने आते हैं। लंदन महिलाओं को अनुमति है। हालांकि, भारत में मुस्लिम महिलाओं के लिए कई प्रतिबंध भी हैं। जैसे शाम होते महिलाओं को मस्जिद में जाने की अनुमति नहीं है।

ये भी पढ़ें     

महिलाओं के मस्जिद में नमाज पढ़ने पर पर्सनल लॉ को ये है एतराज….

राज्यसभा में PM ने पूछा, गांधी परिवार को नेहरू सरनेम से शर्मिंदगी क्यों?   

आफत में ‘आप पार्टी’,शराब घोटाले में हुई एक और गिरफ्तारी, अब तक….  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,643फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें