27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाईद के अवसर पर लाखों मुस्लिमों ने PM मोदी को भेजा पोस्ट...

ईद के अवसर पर लाखों मुस्लिमों ने PM मोदी को भेजा पोस्ट कार्ड,यह है वजह

विकास योजनाएं शुरू करने के लिए मुस्लिम समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरीद बन गया है।

Google News Follow

मुस्लिम महिलाओं के हितों में केंद्र सरकार द्वारा लिये गए निर्णयों के कारण मुस्लिम महिलायें उनकी मुरीद हो गई हैं। यह बात बीजेपी नेता और महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष हाजी अराफात शेख ने कही। दरअसल अराफ़ात शेख ने प्रधानमंत्री के कार्यों को लेकर एक मुहिम चलाई थी। इस जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न समाज के 11 लाख लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को पोस्टकार्ड पर अपना संदेश लिखकर धन्यवाद किया।

जिसमे मुंबई से दिल्ली तक की लगभग 6 लाख मुस्लिम समाज की महिलाओं व अन्य समाज के पांच लाख लोगों ने पत्र लिखा था। तीन तलाक कानून से लाखों मुस्लिम महिलाओं की जिंदगियां बर्बाद होने से बचाया गया है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और एक हाथ में कुरान, एक हाथ में लैपटॉप का संदेश देकर मुस्लिम समाज के बच्चों का भविष्य उज्जवल करने का काम किया है। मुस्लिम समाज की लाखों महिलाएं इससे खुश हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड पर अपना संदेशा भेजा है। इन पोस्ट कार्डों पर महिलाओं के नाम व मोबाइल नंबर भी दिये गए हैं।

शेख ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए एक महीने से पोस्ट कार्ड को जमा किया जा रहा है। यह पोस्ट कार्ड रमजान ईद के दिन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार सौंपेंगे। इसके बाद यह पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री मोदी के पास भेजा जाएगा।

ये भी देखें 

“पाकिस्तानी लोगों को लगता है विभाजन बड़ी गलती थी”- RSS प्रमुख

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें