28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाहिन्दू लड़के के साथ बुर्का पहनी लड़की को देखकर भड़के मुस्लिम युवक,...

हिन्दू लड़के के साथ बुर्का पहनी लड़की को देखकर भड़के मुस्लिम युवक, की बतमीजी 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हिन्दू लड़के साथ मुस्लिम लड़की को देखकर मुस्लिम युवक भड़क गए। साथ ही दोनों पीड़ितों के साथ मुस्लिम युवकों ने बतमीजी भी की।    

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हिन्दू लड़के साथ मुस्लिम लड़की को देखकर मुस्लिम युवक भड़क गए। साथ ही दोनों पीड़ितों के साथ मुस्लिम युवकों ने बतमीजी भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती बुर्का पहने हुए है। उसके साथ एक युवक भी खड़ा दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह युवक, युवती का पड़ोसी है।  वीडियो में युवक युवती को कुछ लोग घेर रखा है। जबकि एक युवक बुर्का पहनी युवती से उसके पिता का नंबर मांग रहा है। आरोपी युवक युवती से कह रहा है कि  अपने भाई को बुलाओ ,साथ युवती के साथ आये युवक के नाम भी पूछा जा रहा है। वीडियो में पीड़ित युवक की शर्ट भी फ़टी नजर आ रही है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है ,जिसमें युवती कह रही है तुमसे क्या मतलब है ,जो तुम पूछ रहे हो, आरोपी युवक पीड़ित युवती से पूछ रहा है यह कौन है? जिस पर युवती कह रही है कि यह हमारे पड़ोसी हैं। साथ ही वहां खड़े आरोपी युवक कह रहे हैं कि इनसे इनके घरवालों का मोबाइल नंबर मांगों। एक आरोपी युवक कह रहा है कि  क्या तुम यह अच्छा कर रही हो ? क्या मुसलमान लड़के मर गए हैं ? इसके आसपास खड़े आरोपी युवक कह रहे हैं कि हां ये सही कह रहे हैं। इस पर पीड़ित युवती भी कहती है कि  मुझे भी पता है कि ये जो कह रहे हैं वह सही कह रहे हैं।

आरोपी युवक युवती से पूछ रहे हैं कि आखिर तुम इसे कपडे क्यों दिला रही हो। इसके बाद आरोपी युवक युवती का मोबाइल छीन लेता है और लड़की रोने लगती है। इस घटना के संदर्भ में एसपी देहात संदीप मीणा ने कहा कि यह वीडियो भोजपुर बाजार का है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया है ,वहीं इस मामले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें    

 

पाउआ न्यू गिनी के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने आसमान में लिखा Welcome Modi सिडनी में शानदार स्वागत

लंदन पहुंची NIA, भारतीय दूतावास पर खालिस्तानियों के उपद्रव की करेगी जांच 

माविआ का 16-16-16 का फॉर्मूला? सीट बंटवारे पर पहली बार बोले संजय राउत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें