27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाहिन्दू युवक को जबरन गो मांस खिलाने की कोशिश,नंगा कर पीटा  

हिन्दू युवक को जबरन गो मांस खिलाने की कोशिश,नंगा कर पीटा  

झारखंड की घटना, अभी तक आरोपी  पुलिस के चंगुल से बाहर   

Google News Follow

झारखंड में एक हिन्दू युवक को जबरन गाय का मांस खिलाने की कोशिश की गई। जब युवक ने इसका विरोध किया तो उसे जान मारने का भी प्रयास किया गया।इसके अलावा युवक को पैसे का लालच देकर उसे पुलिस थाने में जाने से भी रोका गया। बावजूद इसके युवक ने पुलिस थाने पहुंचकर युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 31 दिसंबर 2022 की है।

बताया जा रहा है कि झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर का रहने वाला चंदन रविदास को  कुछ मुस्लिम युवकों ने जबरन गाय का मांस खिलाने की कोशिश की। इतना ही नहीं ,इंकार करने पर उससे मारपीट भी की गई। यह घटना 31 दिसंबर की है। पीड़ित के अनुसार,उसने बताया कि 31 दिसंबर को वह अपने दोस्तों के साथ एक दूकान पर खड़ा था। कुछ समय के बाद वह पास ही की झाडी में टॉयलेट के लिए गया तो उसने वहां देखा कि मिथुन शेख और अन्य चार मुस्लिम युवक और शराब और गाय का मांस खा रहे थे। उसने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो इन युवकों ने उसे पीटा। जिसके उसने अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। चंदन का मुस्लिम युवकों ने बाइक से पीछा भी किया।

ये भी पढ़ें 

दिल्ली कंझावला मर्डर केस में एक और लड़की की एंट्री पर नया खुलासा

ठाकरे परिवार का खुलेगा ‘कच्चा चिट्ठा’

उद्धव ठाकरे की पार्टी ही वास्तविक ‘शिवसेनाः संजय राऊत

युवक ने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवकों ने उसके मोबाइल और आठ हजार रुपये भी छीन लिए। इसके अलावा उसे नंगा कर उसे इन युवकों मारपीट की। उसे पत्थर से भी मारा गया। युवक ने पुलिस को बताया कि इस दौरान ये युवक बोल रहे रहे थे कि इसे ज़िंदा नहीं छोड़ना नहीं तो पुलिस के पास जाकर हमारी शिकायत कर देगा। युवक ने कहा कि बावजूद इसके उसने किसी तरह से जान बचाकर वहां निकलने में कामयाब रहा।उसने बताया कि जब वह अगले दिन इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रहा था तो इन युवकों ने उसे पैसा का लालच देकर शिकायत नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद उसने 2 जनवरी को पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें 

पिंपरी-चिंचवड के बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप का निधन

अंतरिक्ष में शूट की गई पहली फीचर फिल्म का ट्रेलर रिलीज

ममता का दावा:’राम वाम’ हुए एक   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें